{"_id":"f7bdcc17ced610b913213abc7b1b7711","slug":"gokul-express-will-move-from-bahraich-station-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच से चलेंगी गोकुल एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच से चलेंगी गोकुल एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनें
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 09 Jul 2015 10:15 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच। रेलवे ने गोंडा स्टेशन पर नान इंटरलॉकिंग काम के चलते गोकुल एक्सप्रेस समेत आठ ट्रेनों को बहराइच से चलाने का निर्णय लिया है।
यह परिवर्तन महज 12 से 16 जुलाई तक के लिए किया गया है। पूर्व में संचालित दस पैसेंजर ट्रेनें गोंडा से ही चलेंगी।
गोंडा रेलवे स्टेशन पर नान इंटरलॉकिंग काम किया जा रहा है, जिससे बहराइच को संचालित होने वाली ट्रेनों में समस्या आ गई है।
रेलवे ने गोकुल एक्सप्रेस 5315 अप व 5316 डाउन ट्रेन को गोंडा की जगह बहराइच रेलवे स्टेेशन से ही संचालित करने का निर्णय लिया है।
इसके अलावा गोंडा से मैलानी जाने वाली 52260, 52253 और 52254 को भी बहराइच रेलवे स्टेशन से ही संचालित किया जाएगा।
गोंडा से नेपालगंज जाने वाली ट्रेन 52267, 52263 और 52264 को भी बहराइच रेलवे स्टेशन से ही संचालित किया जाएगा।
मुख्य टिकट निरीक्षक आरआर मीना ने बताया कि इसके अलावा गोंडा से संचालित होने अन्य दस ट्रेनें पहले की तरह ही संचालित होंगी।
रेलवे के पीडब्ल्यूआई अनीस अहमद ने बताया कि गोंडा में बड़े स्तर पर नान इंटरकॉलिंग कार्य होने के चलते समस्या आई है। हालांकि यह काम 12 से 16 जुलाई के बीच पूरा हो जाएगा।