फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Go Conservation Center to be built in Bhirava village

भिरवा गांव में बनेगा गो संरक्षण केंद्र

Fri, 18 Dec 2020 10:26 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 18 Dec 2020 10:26 PM IST
विज्ञापन
Go Conservation Center to be built in Bhirava village
महसी (बहराइच)। भिरवा गांव में गो संरक्षण केंद्र बनेगा। इसके लिए शासन ने एक करोड़ 20 लाख रुपये बजट की मंजूरी दे दी है। जनवरी के प्रथम सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। तहसीलदार ने मौके का निरीक्षण कर 15 बीघा जमीन गो संरक्षण केंद्र के नाम दे दी है। गो संरक्षण केंद्र में गोबर व गोमूत्र का भी संरक्षण किया जाएगा। इससे लोगों को रोजगार मिल सकेगा।
विज्ञापन

महसी तहसील अंतर्गत भिरवा गांव में गो संरक्षण केंद्र बनाने के लिए मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने शासन को पत्र लिखा था। डीएम के माध्यम से भेजे गए पत्र को शासन ने मंजूरी दे दी है। गो संरक्षण केंद्र पर खर्च होने वाले बजट की मंजूरी भी शासन ने दे दी है। शासन की मंजूरी मिलते ही डीएम ने जमीन चिहिन्त करने के निर्देश दिए। तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि ग्राम पंचायत भिरवा में गो संरक्षण केंद्र बनेगा। ग्राम पंचायत भिरवा के खाता संख्या 431 के गाटा संख्या 337 में तीन एकड़ जमीन गो संरक्षण केंद्र के लिए दी गई है। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी डॉ. बलवंत सिंह ने बताया कि एक करोड़ 20 लाख रुपये का प्रस्ताव शासन को भेजा गया था, जिसकी मंजूरी मिल गई है। जमीन गो संरक्षण केंद्र के नाम कर दी गई है। जनवरी के प्रथम सप्ताह से निर्माण कार्य शुरू हो जाएगा। इससे क्षेत्र में घूमने वाले छुट्टा मवेशियों का संरक्षण इसी केंद्र में आसानी से होगा। केंद्र में आधुनिक सुविधाएं मवेशियों के लिए होंगी।
विज्ञापन

गोबर व गोमूत्र का होगा संरक्षण
मुख्य पशु चिकित्साधिकारी ने बताया कि केंद्र पर 400 गाय रखी जाएंगी, जिससे गोबर काफी मात्रा में उत्पन्न होगा। गोबर का भी संरक्षण कर कंडा पथाई में किया जाएगा। साथ ही गो मूत्र का संरक्षण होगा। इससे क्षेत्र के लोगों को रोजगार में जोड़ा जा सकेगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

कृत्रिम गर्भाधान केंद्र भी बनेगा
तहसीलदार राजेश कुमार वर्मा ने बताया कि भिरवा गांव में 15 बीघा जमीन में गो संरक्षण केंद्र बनेगा, जिसमें नई नीति के तहत गायों से संबंधित कृत्रिम गर्भाधान केंद्र भी बनाए जाएंगे। गाय का कृत्रिम गर्भाधान भी किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed