फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Girl students made Rangeli, children tasted dishes

Bahraich News: छात्राओं ने बनाई रंगाेली, बच्चों ने चखे व्यंजन

Sun, 13 Aug 2023 11:15 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 13 Aug 2023 11:15 PM IST
विज्ञापन
Girl students made Rangeli, children tasted dishes
कैसरगंज के देवलखा प्राथमिक विद्यालय में रंगोली सजाए बच्चे व शिक्षक।
प्राथमिक विद्यालयों में उत्साह के साथ मनाया गया आजादी का अमृत महोत्सव रविवार को विद्यालयों को खोले जाने का शासन ने लिया था निर्णय
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। जिले के बेसिक शिक्षा विभाग के स्कूलों में रविवार को आजादी का अमृत महोत्सव हर्षोल्लास के साथ मनाया गया। इस अवसर पर बच्चों को विभिन्न प्रकार के व्यंजन खिलाए गए। छात्राओं ने मनमोहक रंगोली भी बनाई। जिसे शिक्षकों ने खूब सराहा।
तहसील नानपारा के प्राथमिक विद्यालय जगन्नाथ पुर, बरगदिहा, नूरी पुरवा, हांडा़ बसेहरी, बेचई पुरवा में बच्चों ने रंगोली बनाई। बच्चों को स्वादिष्ट भोजन दिया गया। न्याय पंचायत प्रभारी दिनेश कुमार वर्मा ने बताया कि बच्चों ने देशभक्ति गीत भी सुनाए। उच्च प्राथमिक विद्यालय दर्जीपुरवा सहित कई विद्यालयों के बच्चों को पूड़ी-सब्जी के साथ ही पेड़ा खिलाया गया।
विज्ञापन

प्राथमिक विद्यालय देवलखा में कविता पाठ व रंगोली प्रतियोगिता हुई। कविता पाठ में सुभी वर्मा कक्षा-चार प्रथम, सिद्धार्थ मौर्य कक्षा-तीन द्वितीय, अनुष्का वर्मा कक्षा-पांच तृतीय स्थान पर रहे। छात्र-छात्राओं को भोज भी कराया गया। प्राथमिक विद्यालय पहलवारा के प्रधानाध्यापिका ने बताया कि बच्चों को पूड़ी-सब्जी व मिठाई खिलाई गई। बारिश के कारण सिर्फ 46 बच्चे विद्यालय आए।
विज्ञापन
विज्ञापन

संविलयन विद्यालय महेन्द्र नगर की छात्राओं ने खूबसूरत रंगोली बनाई। स्पेशल डिश में बच्चों को मिड डे मील के साथ हलवा बांटा गया। उच्च प्राथमिक विद्यालय केवलपुर में विशेष व्यंजन हलवा खिलाया गया। प्रधानाध्यापक लीला कौशल ने बताया कि 55 छात्र उपस्थित रहे। तेजवापुर के संविलियन विद्यालय यादवपुर के बच्चों ने रंगोली बनाकर शिक्षकों का मन मोह लिया। उच्च प्राथमिक विद्यालय बनकुरी में 220 बच्चों को हलवा, पनीर व तहरी दी गई। उच्च प्राथमिक विद्यालय बसन्तपुर ऊदल में 90 बच्चों को हलवा पूड़ी, प्राथमिक विद्यालय शंकरपुर में 80 बच्चों को हलवा व परमपुर में भी बच्चों को हलवा खिलाया गया। रिसिया के विद्यालय गुरचाही में रंगोली, नृत्य, कविता पाठ कार्यक्रम आयोजित किए गए। प्रधानाध्यापिका शिप्रा श्रीवास्तव ने बताया कि 117 बच्चे आए थे।


सधुवापुर गोकुलपुर विद्यालय का नहीं खूला ताला
मटेरा/मिहींपुरवा। विकास खंड शिवपुर के ग्राम पंचायत सधुवापुर गोकुलपुर में प्राथमिक विद्यालय द्वितीय नहीं खुला। यहां दोपहर 12 विद्यालय के गेट में ताला लटक रहा था। यहां ग्रामीणों ने बताया कि आज विद्यालय नहीं खुला है। सर्वोदय इंटर कॉलेज मिहींपुरवा में आजादी के नायकों पर आधारित एकल अभिनय कार्यक्रम आयोजित किया गया। कक्षा आठ के छात्र अनुभव पटेल ने क्रांतिकारी चंद्रशेखर आजाद यशवंत ने महात्मा गांधी का अभिनय किया। इस अवसर पर प्रधानाचार्य मनोज कुमार यादव ने मेधावियों का उत्साह बढ़ाया।

मेरी माटी मेरा देश व हर घर तिरंगा फहराने को लेकर शासन ने रविवार को स्कूलों को खोलने का निर्णय लिया था। रविवार को विद्यालय आने वाले सभी बच्चों को स्वादिष्ट पकवान खिलाया गया है। -एआर तिवारी, जिला बेसिक शिक्षा अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed