फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Girl playing outside her home dies after being struck by a vehicle.

Bahraich News: घर के बाहर खेल रही बच्ची की वाहन की चपेट में आकर मौत

Thu, 13 Aug 2026 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 13 Aug 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Girl playing outside her home dies after being struck by a vehicle.
चित्तौरा। जिले के दो सड़क दुर्घटनाओं में डेढ़ वर्षीय बच्ची और एक युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा है। थाना दरगाह अंतर्गत कटरा बहादुरगंज निवासी बच्ची विद्यांशी बुधवार शाम अपने घर के बाहर खेल रही थी। इसी दौरान उसे किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई। उसके चिल्लाने की आवाज सुनकर परिजन घर से बाहर निकले। उन्हें विद्यांशी घायलावस्था में मौके पर मिली। वहीं वाहन चालक मौके से भाग चुका था। परिजन बच्ची को लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

उधर, थाना रामगांव अंतर्गत शांति नगर, बेगमपुर निवासी अरुण कुमार चौहान (28) बुधवार शाम बाइक से कहीं जा रहे थे। इसी दौरान खालेपुरवा के पास उनकी बाइक में किसी अज्ञात वाहन से टक्कर लग गई। इससे वह गंभीर रूप से घायल हो गए। परिजन उन्हें लेकर मेडिकल कॉलेज पहुंचे। वहां, परीक्षण के बाद चिकित्सकों ने उन्हें भी मृत घोषित कर दिया। प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार बाइक चालक ने हेलमेट नहीं पहन रखा था।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed