फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Girl drowns in canal; SDRF engaged in search operation.

Bahraich News: नहर में डूबी बालिका, तलाश में जुटी एसडीआरएफ

Fri, 31 Jul 2026 11:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 31 Jul 2026 11:51 PM IST
विज्ञापन
Girl drowns in canal; SDRF engaged in search operation.
मटेरा। कोरियनपुरवा के पास मोहरवा साइफन नहर में बृहस्पतिवार शाम एक बालिका डूबकर लापता हो गई। वह शौच के लिए गई थी, तभी उसका पैर फिसल गया। श्रावस्ती जिले के बदला गांव निवासी अन्नू बाबू की पुत्री काजल अपनी रिश्तेदारी में कोरियनपुरवा आई थी। काजल अपनी बहन वंदना और दो अन्य बालिकाओं जुगंती व मनी के साथ नहर के पास गई थी। शौच के दौरान काजल का पैर फिसलने से वह नहर में गिर गई। उसे बचाने के प्रयास में वंदना भी पानी में चली गई। जुगंती और मनी ने वंदना को बाहर निकाल लिया। काजल तेज बहाव में बह गई। सूचना पर मटेरा पुलिस मौके पर पहुंची। थाना प्रभारी हरकेश सिंह ने एसडीआरएफ के गोताखोरों और राजस्व विभाग की टीम को बुलाया। थाना प्रभारी ने बताया कि बालिका की तलाश के लिए नहर में बचाव अभियान चलाया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed