फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Ghaghra burial, flood water enters 12 villages

घाघरा उफनाई, 12 गांवों में घुसा बाढ़ का पानी

Thu, 08 Aug 2019 10:39 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Thu, 08 Aug 2019 10:39 PM IST
विज्ञापन
Ghaghra burial, flood water enters 12 villages
महसी तहसील क्षेत्र में बाढ़ के पानी से घिरे मकान। - फोटो : BAHRAICH
महसी (बहराइच)। नेपाल से लगातार छोड़े जा रहे पानी के कारण घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ना शुरू हो गया है। घाघरा के उफनाने के कारण नदी के किनारे बसे 12 गांवों मेें बाढ़ का पानी घुस गया है। मार्गों पर पानी भरने से आवागमन पूरी तरह से प्रभावित हो गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत है।
विज्ञापन

सूचना मिलने पर सरयू ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता ने अधिकारियों के साथ बाढ़ प्रभावित गांवों का दौरा किया है। एसडीएम को भी जलस्तर बढ़ने की सूचना दी गई है। बाढ़ को देखते हुए तहसील प्रशासन ने राजस्व कर्मियों को अलर्ट कर दिया है।
विज्ञापन

नेपाल के पहाड़ी इलाकों में लगातार बरसात हो रही है। जनपद में बारिश नहीं होने के बाद भी नेपाल से छोड़े जा रहे पानी के कारण घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ना शुरू हो गया है। मंगलवार की रात से नदी का जलस्तर दो सेंटीमीटर प्रति घंटे की रफ्तार से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

घाघरा नदी के घूरदेवी पर जलस्तर 112.230 सेंटीमीटर पहुंच चुका है। मापक बहोरी लाल व पवन कुमार ने बताया कि घाघरा नदी घूर देवी पर खतरे के निशान से महज 37 सेंटीमीटर नीचे बह रही है। घाघरा नदी का जलस्तर बढ़ने के कारण छत्तरपुरवा, तारापुरवा, नईबस्ती, अहिरनपुरवा, तारापुर खुर्द, मांझा दरिया बुर्द, चमारनपुरवा, पांडेयपुरवा, लोनियनपुरवा, चमरही, तूलापुर, नौबस्ता समेत 12 गांवों में बाढ़ का पानी घुस गया है। इससे इन गांवों के ग्रामीणों में दहशत है।
सभी गांव बाढ़ के पानी से पूरी तरह से घिर गए हैँ। मार्गों पर पानी भरने के कारण आवागमन पूरी तरह से ठप हो गया है। लेकिन तहसील प्रशासन की ओर से अभी तक बचाव के लिए कोई इंतजाम नहीं किए गए हैं।
नदी का जलस्तर बढ़ने की सूचना पर सरयू ड्रेनेज खंड के अधिशासी अभियंता शोभित कुशवाहा व एसडीओ बीबी पाल ने प्रभावित क्षेत्र का दौरा किया है। एक्सईएन ने बताया कि जलस्तर बढ़ने की सूचना एसडीएम महसी को दी गई है। इसके बाद क्षेत्र के राजस्वकर्मियों को भी अलर्ट कर दिया गया है।

साढ़े तीन लाख क्यूसेक छोड़ा गया पानी
नेपाल की ओर से लगातार घाघरा नदी में पानी छोड़ा जा रहा है। नेपाल की ओर से गिरजा बैराज से 1.17 लाख क्यूसेक, शारदा बैराज से 1.38 लाख और बनबसा बैराज से 90 हजार क्यूसेक पानी डिस्चार्ज किया जा रहा है। गिरजा बैराज के प्रभारी संतराम वर्मा ने बताया कि घाघरा नदी का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed