फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Geyser's gas leaks, young man dies of suffocation

गीजर की गैस लीक, दम घुटने से युवक की मौत

Fri, 27 Dec 2019 10:51 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 27 Dec 2019 10:51 PM IST
विज्ञापन
Geyser's gas leaks, young man dies of suffocation
नवाबगंज (बहराइच)। कस्बा निवासी एक युवक स्नान करने के लिए बाथरूम गया। उसने गीजर को चालू किया। इसी दौरान गीजर में गैस लीक होने लगी, जिससे युवक का दम घुटने लगा। बाथरूम में ही युवक को हार्ट अटैैक पड़ गया। परिवार के लोग उसे मेडिकल कॉलेज ले गए। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन

नवाबगंज थाना अंतर्गत कस्बा निवासी मोहम्मद शाहिद (28) पुत्र मोहम्मद आरिफ अंसारी समाजसेवा का कार्य करता था। गुरुवार शाम 4.30 बजे मोहम्मद शाहिद स्नान करने के लिए बाथरूम गया। यहां पर उसने गीजर चालू किया। इसी दौरान गीजर से गैस होने लगी। दरवाजा बंद होने से मोहम्मद शाहिद का दम घुट गया। बाथरूम में ही उसे अटैक पड़ गया। परिवार के लोगों ने उसे मेडिकल कॉलेज बहराइच पहुंचाया। यहां पर चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया। इससे परिवारीजनोें में कोहराम मच गया। शुक्रवार को दोपहर बाद समाजसेवी को सुपुर्द एक खाक किया गया।
विज्ञापन

समाजसेवी की मौत की सूचना पाकर जिला पंचायत अध्यक्ष नदीम मन्ना, भाजपा जिला प्रतिनिधि बेचेलाल जायसवाल, जिपं सदस्य लुत्फुर रहमान, सहनवाज आलम, हिफजुल रहमान, जियाउर रहमान, विनोद आदि ने पहुंचकर शोक जताया। बताया गया कि मोहम्मद शाहिद का विवाह वर्ष 2018 में 22 दिसंबर को नेपालगंज की शायबा के साथ हुआ था। शादी को एक वर्ष पांच दिन ही बीते थे। लेकिन गुरुवार को दर्द विदारक घटना हो गई। मोहम्मद शाहिद अपने घर का अकेला चिराग था। इससे माता-पिता के साथ पत्नी का रो-रो कर बुरा हाल है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed