फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Gas cylinder explodes, two injured

गैस सिलेंडर फटा, दो घायल

Thu, 02 Mar 2017 10:41 PM IST
अमर उजाला/बहराइच
अमर उजाला/बहराइच Updated Thu, 02 Mar 2017 10:41 PM IST
विज्ञापन
Gas cylinder explodes, two injured
सिलेंडर फटने से लगी आग - फोटो : अमर उजाला
रिसियामोड़ गोठी गांव में गुरुवार की शाम एक किशोर घर में चाय बना रहा था। इसी दौरान लीकेज के चलते रसोई गैस सिलेंडर में विस्फोट हो गया, जिससे आग लग गई। चीख पुकार सुनकर दौड़े आसपास के लोगों ने आग पर काबू पाया। सिलेंडर के विस्फोट से मकान की दीवारें दरक गईं। सामने स्थित दुकान का शटर भी क्षतिग्रस्त हो गया। विस्फोट में किशोर समेत दो लोग घायल हो गए। वहीं बकरी मौके पर ही मर गई। गंभीर हालत में किशोर को जिला अस्पताल से ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया है। 
विज्ञापन


रिसिया थाना क्षेत्र के रिसियामोड़ गोठी गांव निवासी अख्तर अली का मोबाइल का व्यवसाय है। घर का एक हिस्सा व्यवसायियों को दुकान के रूप में किराए पर दे रखा है। गुरुवार की शाम अख्तर अली अपनी दुकान पर थे। घर में महिलाएं नहीं थीं। अख्तर अली का पुत्र वफात अली उर्फ नान भइया (15) गैस जलाकर चाय बना रहा था।
विज्ञापन


इसी दौरान लीकेज के चलते गैस सिलेंडर में आग लग गई। वफात ने बुझाने की कोशिश की, लेकिन जब वह आग पर काबू नहीं पा सका तो शोर मचाया। इसी दौरान रसोई गैस सिलेंडर तेज धमाके के साथ फट गया। धमाका इतना तेज था कि मकान का एक हिस्सा पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। सामने स्थित दुकान का शटर भी टूट गया। मकान की दीवारें दरक गईं। चीख और धमाका सुनकर आसपास के लोग दौड़े।
विज्ञापन
विज्ञापन


इस दौरान अख्तर अली भी घर पहुंचे।  लोगों ने आग पर काबू पाया। धमाके में वफात अली के अलावा मकान के सामने मौजूद पड़ोस की रहने वाली हिना (16) भी घायल हो गई। जबकि एक बकरी की मौके पर ही मौत हो गई। हिना को निजी चिकित्सक के यहां पहुंचाया गया। जबकि गंभीर रूप से घायल वफात को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। यहां पर उपचार के दौरान डॉक्टरों ने हालत गंभीर देखकर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया है। पुलिस टीम ने घटनास्थल का मुआयना किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed