{"_id":"655903f5795fe159f3012da9","slug":"garbage-will-be-collected-from-homes-in-12-wards-of-the-city-bahraich-news-c-98-1-slko1007-6288-2023-11-19","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: शहर के 12 वार्डों में घर से उठाया जाएगा कचरा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: शहर के 12 वार्डों में घर से उठाया जाएगा कचरा
Sun, 19 Nov 2023 12:05 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 19 Nov 2023 12:05 AM IST
विज्ञापन
बहराइच। नगर पालिका प्रशासन ने शहर को स्वच्छ व सुंदर बनाने के लिए डोर टू डोर कूड़ा एकत्रित कराने को लेकर वार्डवार जिम्मेदारी कार्यदायी संस्था को सौंपना शुरू कर दिया है। पालिका प्रशासन की जारी की गई पहली लिस्ट में शहर के 12 वार्डों में कूड़ा व कचरा एकत्रित करने के लिए कार्यदायी संस्था को जिम्मेदारी सौंपी है।
नगर पालिका प्रशासन की ओर से शहर के वार्डों में स्थित घरों व अन्य प्रतिष्ठानों के निकलने वाले कूड़े को लेकर डोर टू डोर कूड़ा उठाने की व्यवस्था तीन वर्ष पूर्व बनाई गई थी। 2023 में नगर निकाय का निजाम बदलने के बाद यह व्यवस्था धड़ाम हो गई थी। ज्यादातर मोहल्लों से डोर टू डोर कूड़ा उठाने का सिलसिला थम गया था।
पालिका प्रशासन द्वारा अभी हाल ही में व्यवस्था को पटरी पर लाने के लिए पुन: मनीष कंसट्रक्शन को काम सौंपा है। पालिका प्रशासन द्वारा आवास, होटल, नार्सिंगहोम समेत अन्य प्रतिष्ठानों के रेट लिस्ट जारी कर पालिका अधिनियम के तहत कार्यदायी संस्था को डोर टू डोर जिम्मेदारी सौंपी है।
विज्ञापन
इन वार्डों से होगी शुरुआत
पालिका प्रशासन की ओर से डोर टू डोर कूड़ा उठाने की जो लिस्ट जारी की है, उसमें सरस्वती नगर, कानूनगोपुरा उत्तरी, गुलामअलीपुरा, खत्रीपुरा, पंडित दीनदयाल उपाध्याय नगर, छावनी, ढपालीपुरवा, कानूनगोपुरा दक्षिणी, बख्शीपुरा, चांदमारी, रायपुरराजा व घसियारीपुरा वार्ड शामिल है।