फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Gangster Deepak shot in encounter, one associate escaped

Bahraich News: मुठभेड़ में गैंगस्टर दीपक को लगी गोली, एक साथी भाग निकला

Mon, 15 Dec 2025 01:09 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Mon, 15 Dec 2025 01:09 AM IST
विज्ञापन
Gangster Deepak shot in encounter, one associate escaped
हाड़ा बसेहरी में मुठभेड़ के बाद मौके का जायजा लेते एसपी व एएसपी। - स्रोत : विभाग
बहराइच/शिवपुर। जिले में लूट की घटनाओं को अंजाम देने वाले एक बदमाश को पुलिस ने रविवार तड़के मुठभेड़ के दौरान गिरफ्तार कर लिया। जवाबी फायरिंग में उसके पैर में गोली लगी है, जबकि उसका एक साथी अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला। मौके से लूटी गई मोटरसाइकिल और असलहा बरामद हुआ है।
विज्ञापन



कोतवाली नानपारा अंतर्गत रायबोझा के निकट पुरानी बाजार बाबागंज निवासी शमीम से 8 दिसंबर को मोटरसाइकिल और 51 सौ रुपये की लूट की गई थी। इस मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू की थी। सर्विलांस टीम को भी लगाया गया था।
विज्ञापन



अपर पुलिस अधीक्षक ग्रामीण डीपी तिवारी ने बताया कि शनिवार रात साढ़े बारह बजे के आसपास सूचना मिली कि लूट की मोटरसाइकिल के साथ दो आरोपी नेपाल की ओर भागने की फिराक में हैं। इस पर पुलिस टीम ने रुपईडीहा-नानपारा मार्ग पर हाड़ा बसेहरी नहर के पास घेराबंदी की।
विज्ञापन
विज्ञापन


पुलिया के निकट वाहन चेकिंग भी शुरू कर दी। तड़के तीन बजे के आसपास मोटरसाइकिल पर सवार दो संदिग्धों को टॉर्च जलाकर रुकने का इशारा किया गया, तो दोनों ने भागने की कोशिश की। इस पर घेराबंदी कर रोकने का प्रयास किया गया।


खुद को घिरता देख आरोपियों ने पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी। जवाबी कार्रवाई में एक आरोपी के बाएं पैर में गोली लग गई, जबकि दूसरा आरोपी मौके से अंधेरे का फायदा उठाकर भाग निकला।


अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि घायल आरोपी दीपक कश्यप श्रावस्ती जिले के गिलौला चंदरांवा गांव का निवासी है। उसके कब्जे से लूटी गई मोटरसाइकिल, एक तमंचा और एक कारतूस मिला है। घायल आरोपी को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नानपारा भेजा गया है।


एएसपी ने बताया कि भागे आरोपी की तलाश के लिए तीन टीमें गठित कर दी गई हैं। मौके पर जाकर क्षेत्राधिकारी नानपारा पहुप सिंह ने भी मुठभेड़ में शामिल पुलिस कर्मियों का हौंसला बढ़ाया।



गिलौला थाने का गैंगस्टर है दीपक, दर्ज हैं सात केस
पुलिस मुठभेड़ में पकड़ा गया बदमाश दीपक श्रावस्ती जिले के गिलौला थाना क्षेत्र का गैंगस्टर है। पुलिस जांच में सामने आया है कि उसके खिलाफ श्रावस्ती जिले के भिनगा में एक, गिलौला थाने में चार, बहराइच के पयागपुर थाने में एक और नानपारा कोतवाली में एक मामला दर्ज हैं।

माह भर में दो आपराधिक घटनाओं को दिया अंजाम
अपर पुलिस अधीक्षक ने बताया कि पूछताछ के दौरान दीपक ने स्वीकार किया कि उसने कुछ दिन पहले पयागपुर थाना क्षेत्र में लूट की घटना को अंजाम दिया था। इसके बाद नानपारा इलाके में लखीमपुर मार्ग पर बाइक सवार को रोककर लूटपाट की।




श्रावस्ती में थी निगरानी, इसलिए बहराइच को बनाया ठिकाना

पूछताछ में दीपक ने बताया कि वह श्रावस्ती जिले का गैंगस्टर है, इसके चलते वहां की पुलिस उस पर लगातार नजर रख रही थी। इसी कारण उसने बहराइच जिले को अपना ठिकाना बनाकर आपराधिक घटनाएं अंजाम देना शुरू किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed