{"_id":"9e42d965fbceb50062e4f4556b64da97","slug":"gajnafar-will-handle-the-fb-account-of-transport-ministry-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"बहराइच के गजनफर चलाएंगे परिवहन मंत्रालय का फेसबुक अकाउंट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बहराइच के गजनफर चलाएंगे परिवहन मंत्रालय का फेसबुक अकाउंट
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Tue, 19 Jan 2016 10:04 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बहराइच (ब्यूरो)। मोहल्ला नाजिरपुरा निवासी गजनफर जाफरी परिवहन मंत्रालय का फेसबुक अकाउंट संचालित करेंगे। मंत्रालय की ओर से दिल्ली में सप्ताह भर पहले आयोजित सड़क सुरक्षा फोरम में गजनफर ने लखनऊ की परिवर्तन संस्था के प्रतिनिधि के रूप में हिस्सा लिया।
उनके हुनर को देखकर परिवहन मंत्रालय ने उन्हें ये जिम्मा सौंपा है। फेसबुक पर जनता की शिकायत और सुझाव देखकर गजनफर उसे मंत्रालय भेजने व उस पर होने वाली कार्रवाई का काम देखेंगे।
बहराइच स्थित अपने आवास आने पर गजनफर (41) ने बताया कि केंद्रीय मंत्री नितिन गडकरी की अध्यक्षता में उन्होंने अपनी बात रखी थी, जिसे काफी सराहा गया।
इसके बाद परिवहन मंत्रालय ने फेसबुक पर एकाउंट बनाने का निर्णय लिया है, जिसमें सड़क हादसों को रोकने के लिए शिकायत व सुझाव आदि मांगे जाएंगे।
विज्ञापन
यूपी से दे दिया था इस्तीफा
उत्तर प्रदेश सरकार की यातायात सलाहकार समिति में गजनफर को चयनित किया गया था लेकिन परिवहन अधिकारियों की उदासीनता के कारण उन्होंने 2014 में इस पद से इस्तीफा दे दिया था।
हादसों पर कर चुके रिसर्च
गजनफर ने हादसों को रोकने के लिए एक शोध भी किया है। शोध के साथ ही चार किताबें भी लिख चुके हैं। इसमें द ड्राइविंग सेंस, कॉज ऑफ एक्सीडेंट्स, टेन मेजर एक्सीडेंट रीजनिंग लिखी है।
इसके अलावा युवा पीढ़ी के लिए वाहन चलाते समय बरती जाने वाली सावधानियों पर ड्राइव आर्ट फॉर बिगनर्स की भी रचना कर चुके हैं।