फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Friend beaten up on suspicion of talking to wife on phone

Bahraich News: पत्नी से फोन पर बात करने के शक में दोस्त को पीटा

Thu, 03 Aug 2023 11:41 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Thu, 03 Aug 2023 11:41 PM IST
विज्ञापन
Friend beaten up on suspicion of talking to wife on phone
बहराइच। पत्नी से बात करने के शक में एक युवक ने अपने दोस्त को कमरे में बंद कर जम कर पीटा। इस दौरान चिल्लाने की आवाज बाहर न जाए, इसके लिए घर में तेज आवाज में होम थियेटर बजा दिया। युवक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती करवाया गया है।
विज्ञापन


फखरपुर थाना क्षेत्र के खैरा प्यारेपुर निवासी शाकिर अली की उसी के गांव के सलमान से दोस्ती है। आरोप है कि बीते दिनों मोबाइल रिचार्ज के लिए शाकिर ने दोस्त सलमान को फोन किया था। लेकिन फोन उसकी पत्नी ने उठाया। जिसकी जानकारी पर सलमान आगबबूला हो गया। उसने शाकिर को घर में बंद कर जमकर पीटा।
विज्ञापन

शाकिर के चचेरे भाई बबलू ने बताया कि सलमान ने शाकिर को बीते 30 जुलाई को बहाने से घर बुलाया। इसके बाद तेज आवाज में होम थियेटर बजाकर खूब पीटा। बबलू ने आरोप लगाया कि इस दौरान शारिक के निजी अंगों पर भी वार किया गया। करंट भी लगाया, जिससे शारिक बेहोश हो गया। उसे बेहोशी की हालत में बाहर फेंक दिया। शारिक को सीएचसी से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया है। वहीं थानाध्यक्ष वेद प्रकाश शर्मा ने बताया कि जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed