फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Freezing rain increased cold in Terai

तराई में तेज बरसात से बढ़ी ठंड

Fri, 21 Feb 2020 09:57 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 21 Feb 2020 09:57 PM IST
विज्ञापन
Freezing rain increased cold in Terai
बहराइच नगर में शुक्रवार को बारिश में भीगते हुए जाते लोग। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। तराई में गुरुवार की देर रात से मौसम में बदलाव दिखा। तेज हवाओं के चलने के बाद रात को ही बरसात शुरू हो गई। शुक्रवार सुबह से लेकर दोपहर तक रुक-रुक कर बारिश होती रही, जिससे ठंड भी बढ़ गई। घर से निकले लोगों को ठंडी हवाओं का सामना करना पड़ा।
विज्ञापन

तराई के मौसम में कई दिनों से सुधार हो रहा था। लोगों को गर्मी होने के साथ मौसम में ठंड के जाने का अनुमान होने लगा था। मगर गुरुवार रात से अचानक मौसम में बदलाव आ गया। तेज हवाओं के चलने के साथ ही रात में बारिश शुरू हो गई। बरसात होने से मौसम अचानक बदल गया। सुबह जब लोग बिस्तर से उठे तो पानी और तेज हवाओं का सामना करना पड़ा। महाशिवरात्रि का पर्व होने के कारण सुबह मंदिरों में कतार में लगे लोगों को भी तेज बारिश होने के चलते भीगना पड़ा।
विज्ञापन

शुक्रवार को सुबह से दोपहर बाद तक रुक-रुक कर बारिश होती रही। घर से बाहर निकलने वाले लोगों को ठंड का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि मौसम में अचानक बदलाव हुआ है। तापमान में दो डिग्री की गिरावट दर्ज की गई है। अधिकतम तापमान 16 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान पांच डिग्री सेल्सियस रिकॉर्ड किया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed