फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Freedom fighter fighter died, expressed grief

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का निधन, जताया शोक

Fri, 05 Feb 2021 10:32 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Fri, 05 Feb 2021 10:32 PM IST
विज्ञापन
Freedom fighter fighter died, expressed grief
स्वतंत्रता संग्राम सेनानी रामेश्वर तिवारी की फाइल फोटो। - फोटो : BAHRAICH
फखरपुर (बहराइच)। खपरवा गांव निवासी 105 वर्षीय वयोवृद्ध स्वतंत्रता संग्राम सेनानी की बुधवार रात को मौत हो गई। स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के निधन का समाचार पाकर गुरुवार सुबह क्षेत्र के सैकड़ों लोग शोक जताने पहुंच गए। सीओ व तहसीलदार ने पुलिसकर्मियों के साथ सलामी दी। राजकीय सम्मान के साथ स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का अंतिम संस्कार किया गया।
विज्ञापन

फखरपुर थाना अंतर्गत खपरवा गांव निवासी स्वतंत्रा संग्राम सेनानी रामेश्वर तिवारी (105) बीमार चल रहे थे। बुधवार रात को उनका निधन हो गया। निधन का समाचार पाकर क्षेत्र के काफी संख्या में लोग खपरवा गांव पहुंचे। सभी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के निधन पर शोक जताया। मृतक के पुत्र के मुताबिक स्वर्गीय रामेश्वर तिवारी 26 वर्ष की आयु में ही आजादी की लड़ाई में कूद पड़े। वर्ष 1965 में अंग्रेजों ने उन्हें पहली बार गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। इसके उनकी लड़ाई देश की आजादी के लिए जारी रहा।
विज्ञापन

स्वतंत्रता संग्राम सेनानी के निधन का समाचार पाकर सीओ शंकर प्रसाद, तहसीलदार शिवप्रसाद, थानाध्यक्ष श्रीप्रकाश त्रिपाठी गांव पहुंचे। सभी ने स्वतंत्रता संग्राम सेनानी को श्रद्धांजलि अर्पित की। इसके बाद गांव में स्थित श्मशानघाट पर स्वतंत्रता संग्राम सेनानी का राजकीय सम्मान के साथ अंतिम संस्कार किया गया। पुलिसकर्मियों ने बंदूकों की सलामी दी। स्तंत्रता संग्राम सेनानी के जिला महामंत्री रमेश तिवारी ने बताया कि मृतक रामेश्वर तिवारी संगठन के जिलाध्यक्ष भी थे। इस दौरान रणवीर सिंह मुन्ना, मंडल अध्यक्ष प्रदीप पांडेय, सीताराम पांडेय, श्याम जी त्रिपाठी, प्रदीप कुमार, रोहित अवस्थी, पेशकार यादव, मनोज पांडेय समेत सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed