फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fraud of Rs 12 lakh in the name of installing mobile tower

Bahraich News: मोबाइल टावर लगाने के नाम पर 12 लाख की ठगी

Tue, 08 Apr 2025 03:03 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 08 Apr 2025 03:03 AM IST
विज्ञापन
Fraud of Rs 12 lakh in the name of installing mobile tower
बहराइच। रेहुआ मंसूर गांव में ठगों ने मोबाइल टावर लगाने के नाम पर ग्रामीण से 12 लाख रुपये ठग लिए। ठगों ने अपने जाल में फंसाने के लिए ग्रामीण को 45 लाख एडवांस व 45 हजार प्रतिमाह किराया दिलाने को कहा था। इस मामले में साइबर थाने की पुलिस ने मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन


रेहुआ मंसूर निवासी वासुदेव पांडेय का आरोप है कि 11 नवंबर 2024 को उनके पास आकाश पाटिल निवासी चेन्नई आया था। उसने उनके खेत में बीएसएनएल का टावर लगाने को कहा था। टावर के बदले उन्हें 45 लाख एडवांस व 45 हजार रुपये प्रतिमाह किराया दिलाने को कहा था। इतना ही नहीं आरोपी ने 12,500 प्रति व्यक्ति की दर से दो व्यक्तियों को नौकरी पर रखने की बात भी कही थी। इसके बाद दो अन्य लोगों से मिलकर अलग-अलग खातों में 12 लाख रुपये टावर लगवाने के नाम पर ट्रांसफर करा लिए। पीड़ित का आरोप है कि उसने सारा पैसा अखिलेश साहू के मोबाइल पर ट्रांसफर किए थे। बाद में पता चला की ये लोग जालसाज हैं, जो लोगों को फंसाकर ठगी करते हैं। मथुरा में भी करोड़ों रुपये की ठगी की है। इस मामले में अपर पुलिस अधीक्षक नगर रामानंद कुशवाहा का कहना है कि आरोपियों के खिलाफ साइबर थाने में मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed