फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four thousand people living without electricity

बिना बिजली जिंदगी गुजार रहे चार हजार लोग

Mon, 24 Aug 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 24 Aug 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Four thousand people living without electricity
खुटेहना (बहराइच)। सुकईपुरवा चौराहे पर छोटी-बड़ी करीब पचास से अधिक दुकानें और मकान हैं। यह चौराहा हमेशा लोगों से गुलजार रहता है लेकिन अभी तक यहां विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। बिजली विभाग के सर्वे में आबादी को दरकिनार किए जाने से आज भी अंधेरे में लोग रहने को मजबूर हैं। न यहां पर बिजली के तार खींचे गए और न ही खंभे ही लग सके। लगभग चार हजार की आबादी बिना बिजले रहने को मजबूर है।
विज्ञापन

पावर कार्पोरेशन की सौभाग्य योजना से सुकईपुरवा चौराहा पूरी तरह अछूता रह गया। सुकईपुरवा चौराहे पर आसपास के ग्रामीणों के लिए छोटे से दायरे में एक बाजार है। यहां लगभग पचास से अधिक रिहायसी मकान भी हैं। इस चौराहे पर स्थित बाजार में छोटी-बड़ी लगभग पचास दुकानें हैं जहां रोजमर्रा के सामान उपलब्ध रहते हैं। शाम ढलते ही चौराहे पर अंधेरा छा जाता है। यहां से महज तीन सौ मीटर की दूरी पर बहलीमपुर में बिजली आपूर्ति की व्यवस्था है।
विज्ञापन

सुकईपुरवा के निवासियों व दुकानदारों ने कई बार पावर कार्पोरेशन से बिजली आपूर्ति कराने की मांग भी की लेकिन समस्या जस की तस है। क्षेत्र की लगभग चार हजार की आबादी को अभी तक बिजली नहीं मुहैया हो पा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

क्षेत्रीय विद्युत उपकेंद्र के अवर अभियंता अजय कुमार यादव ने बताया कि सौभाग्य योजना के सर्वे में आवास न दिखाने से यहां का विद्युतीकरण नहीं हो पाया है। सुकईपुरवा चौराहे के विद्युतीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा गया है। शासन से मंजूरी मिलते ही यहां विद्युतीकरण का कार्य पूरा कराया जायेगा।

सौभाग्य योजना गांव के लिए थी। इस कारण उक्त चौराहे पर विद्युत लाइन नहीं पहुंच सकी। यदि चौराहे पर आवासीय मकान भी हैं तो शीघ्र ही विद्युतीकरण के लिए प्रस्ताव भेजा जायेगा।
-नंदलाल, अधिशासी अभियंता, पावर कार्पोरेशन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed