{"_id":"6477883b8080dbd9ab0933f8","slug":"four-seriously-injured-in-accidents-bahraich-news-c-13-1-265088-2023-05-31","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: हादसों में चार गंभीर रूप से घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: हादसों में चार गंभीर रूप से घायल
Wed, 31 May 2023 11:17 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 31 May 2023 11:17 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
- दरगाह थाना क्षेत्र में तेज रफ्तार कार ने बैटरी रिक्शे में मारी टक्कर
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच/जरवल। दरगाह थाना क्षेत्र में चांदपुरा चौराहे पर बुधवार की सुबह तेज रफ्तार कार ने बैटरी रिक्शे में टक्कर मार दी। हादसे में रिक्शा चालक व उसमें बैठे दो लोग घायल हो गए। वहीं, जरवलरोड थाना क्षेत्र में मंगलवार की रात तेज रफ्तार बाइक सवार अनियंत्रित होकर हाईवे किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राॅली में घुस गया। गंभीर रूप से घायल चालक को ट्रामा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया है।
दरगाह थाना क्षेत्र के चांदपुरा निवासी रुबी (30) बैटरी रिक्शे से बुधवार की सुबह दरगाह स्थित अपनी मां के घर जा रही थीं। उनके साथ पति इरशाद (33) भी रिक्शे में सवार थे। इसी दौरान चांदपुरा चौराहे के पास तेज रफ्तार कार ने रिक्शे में टक्कर मार दी। कार रिक्शे में टक्कर मारने के बाद एक विद्युत पोल से टकरा गई। हादसे में रिक्शा सवार रुबी, इरशाद व रिक्शा चालक मंसूरगंज निवासी अरमान (21) घायल हो गए। सभी को इलाज के लिए मेडिकल कॉलेज में भर्ती करवाया गया है। थाना प्रभारी हरेंद्र मिश्रा ने बताया कि दोनों वाहनों को कब्जे में ले लिया गया है। घायलों को इलाज के लिए भर्ती करवाया गया है। तहरीर मिलने पर मुकदमा दर्ज किया जाएगा। वहीं, जरवलरोड थाना क्षेत्र के हरचंदा निवासी बयाज (35) मंगलवार की शाम बाइक से जरवल जा रहे थे। इसी दौरान बाइक की गति अधिक होने से बाइक अनियंत्रित हो गई और मार्ग किनारे खड़ी ट्रैक्टर-ट्राली में घुस गई। प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवक ने हेलमेट नहीं लगाया था। उसके सिर में गंभीर चोट आई है। युवक को इलाज के लिए सीएचसी मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया जहां प्राथमिक इलाज के बाद चिकित्सकों ने उसे ट्रामा सेंटर, लखनऊ रेफर कर दिया।