{"_id":"6ab02bd58d9aa6ae230d454a","slug":"four-people-including-a-mother-and-daughter-injured-in-jackal-attack-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-157146-2026-09-21","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सियार के हमले में मां-बेटी समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सियार के हमले में मां-बेटी समेत चार घायल
विज्ञापन
घिसनीपुरवा में ग्रामीणों से बात करतीं प्रधान मुख्य वन संरक्षक व मुख्य वन संरक्षक।
विशेश्वरगंज। अमकोलवा ग्राम पंचायत के घिसियावन पुरवा में शनिवार रात गन्ने के खेत की रखवाली कर रही महिला पर सियार ने हमला कर दिया। महिला की चीख सुनकर मदद के लिए दौड़ी उसकी बेटी और दो अन्य बच्चों पर भी सियार झपट पड़ा। हमले में मां-बेटी व दोनों बच्चे घायल हो गए। ग्रामीणों के शोर मचाने पर सियार गन्ने के खेत में भाग गया। हमले में गंभीर रूप से घायल महिला को सीएचसी पहुंचकट्टा पहुंचाया गया, जहां से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। वहीं, अन्य बच्चों को प्राथमिक उपचार के बाद घर भेज दिया गया।
घिसियावन पुरवा निवासी सुनीता देवी (35) शनिवार रात गन्ने के खेत की रखवाली करने गई थीं। इसी दौरान खेत में मौजूद सियार ने उन पर हमला कर दिया। सुनीता चीख सुनकर बेटी माधुरी (10), पुत्र दीपक कुमार (7) व गांव की अंजनी (15) मौके की ओर दौड़े। सियार ने उन पर भी हमला कर दिया। शोर सुनकर पहुंचे ग्रामीणों ने हांका लगाया तो सियार भाग निकला। इसके बाद ग्रामीणों ने चारों घायलों को सीएचसी पहुंचाया। सुनीता देवी की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया।
प्रधान मुख्य वन संरक्षक पहुंची गांव, दिया मदद का भरोसा
सियार के हमले में चार लोगों के घायल होने के बाद रविवार को प्रधान मुख्य वन संरक्षक (वन्यजीव) अनुराधा वैमूरी, अपर प्रधान मुख्य वन संरक्षक/मुख्य वन संरक्षक (मध्य क्षेत्र) डॉ. रेणु सिंह और वन संरक्षक, देवीपाटन वृत्त गोंडा डॉ. सेम्मारन एम. ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। अधिकारियों ने पीड़ित परिवार से मुलाकात कर मदद का भरोसा दिलाया।
विज्ञापन
सीसीटीवी कैमरे से होगी निगरानी
सियार की गतिविधियों पर नजर रखने के लिए गांव में सीसीटीवी कैमरे लगाने की तैयारी की जा रही है। वन विभाग ने ग्रामीणों को खेतों की ओर अकेले न जाने और समूह में जाने की सलाह दी है। वन्यजीव दिखाई देने पर तत्काल वन विभाग को सूचना देने की अपील की है। घटना के बाद गांव में वन विभाग की चार टीमें निगरानी और गश्त कर रही हैं।