{"_id":"6ab2cda507d9baa6e90ac1f4","slug":"four-new-roads-to-be-constructed-in-balha-at-a-cost-of-541-crore-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-157225-2026-09-23","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: बलहा में 5.41 करोड़ से बनेंगे चार नए मार्ग","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: बलहा में 5.41 करोड़ से बनेंगे चार नए मार्ग
विज्ञापन
बहराइच। बलहा विधानसभा क्षेत्र में ग्रामीण सड़कों की कनेक्टिविटी मजबूत करने के लिए लोक निर्माण विभाग ने चार नए मार्गों के निर्माण की प्रक्रिया शुरू कर दी है। इन सड़कों के निर्माण पर 5.41 करोड़ रुपये खर्च होंगे। सड़कें बनने से ग्रामीण क्षेत्रों में आवागमन सुगम हो सकेगा। आसपास के गांवों की दो लाख की आबादी को बाजार, स्कूल, अस्पताल और अन्य जरूरी सेवाओं तक पहुंच में सहूलियत मिलने की उम्मीद है।
अधीक्षण अभियंता अजय भास्कर ने बताया कि सड़क निर्माण की कवायद तेज कर दी गई है। विधानसभा-बलहा में सीएमजीएसवाई योजना के तहत सर्रा द्वितीय संपर्क मार्ग के निर्माण पर 86 लाख रुपये खर्च किए जाएंगे। इसका निर्माण तीन माह में पूरा करने का लक्ष्य है।
इसी तरह सीताराम पटाव संपर्क मार्ग के निर्माण के लिए 95 लाख रुपये की लागत निर्धारित की गई है। यह काम भी तीन माह में पूरा किया जाना है। वहीं अमृतपुर कांटा बेझा संपर्क मार्ग से कठौतिया (पीएमजीएसवाई) संपर्क मार्ग के मध्य सड़क निर्माण के लिए 1.48 करोड़ रुपये और बख्तावर गौढ़ी संपर्क मार्ग से सोमई गौढ़ी संपर्क मार्ग के मध्य मार्ग निर्माण के लिए 2.12 करोड़ रुपये की लागत तय की गई है। दोनों कार्यों को छह माह में पूरा करने का लक्ष्य है।
विज्ञापन
पांच साल तक सड़क का होगा अनुरक्षण
निर्माण पूरा होने के बाद पांच वर्ष तक सड़कों के अनुरक्षण की जिम्मेदारी भी निर्धारित रहेगी। विभागीय नोटिस में सीसी मार्गों का निर्माण आरएमसी अथवा सेल्फ लोडिंग कंक्रीट मिक्सर मशीन से कराने की बाध्यता रखी गई है। इससे निर्माण में निर्धारित तकनीकी मानकों का पालन सुनिश्चित करने का प्रयास किया गया है। अधिशासी अभियंता प्रदीप कुमार ने बताया कि मार्गों के निर्माण के लिए निविदाएं मांगी गई है। कागजी प्रक्रिया पूरी करने के बाद मार्गों का निर्माण शीघ्र शुरू करवाया जाएगा।
इन चार मार्गों का होगा निर्माण
सर्रा द्वितीय संपर्क मार्ग - 86 लाख रुपये
सीताराम पटाव संपर्क मार्ग- 95 लाख रुपये
अमृतपुर कांटा बेझा संपर्क मार्ग से कठौतिया संपर्क मार्ग के मध्य - 1.48 करोड़ रुपये
बख्तावर गौढ़ी संपर्क मार्ग से सोमई गौढ़ी संपर्क मार्ग के मध्य 2.12 करोड़ रुपये- 6 माह