फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four Nepali youths found corona infected

Bahraich News: चार नेपाली युवक मिले कोरोना संक्रमित

Fri, 07 Apr 2023 11:23 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 07 Apr 2023 11:23 PM IST
विज्ञापन
Four Nepali youths found corona infected
रुपईडीहा (बहराइच)। भारतीय महानगरों दिल्ली, मुंबई व हैदराबाद से प्रतिदिन नेपाली युवक लखनऊ से बहराइच होते हुए नेपाल की ओर रवाना होते हैं। नेपालगंज जांच चौकी पर कोरोना संदिग्धों की जांच के दौरान आएदिन लोग कोरोना संक्रमित मिल रहे हैं।
विज्ञापन


शुक्रवार को दिल्ली व मुंबई से लौटे चार नेपाली नागरिकों के कोरोना संक्रमित होने की पुष्टि हुई है। नेपाली चिकित्सकों ने उन्हें आवश्यक दवाएं देते हुए होम आइसोलेट कर दिया है।
विज्ञापन


नेपाली नागरिक मेहनत मजदूरी करने के लिए भारतीय महानगरों की ओर रुख करते हैं। वहां से काफी संख्या में नेपाली नागरिक वापस भी आते हैं। बीते एक माह से भारत के विभिन्न क्षेत्रों में बढ़ रहे कोरोना संक्रमण को देखते हुए नेपालगंज चौकी पर कोरोना जांच केंद्र संचालित किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन


यहां भारतीय क्षेत्र से वापस आने वाले नेपाली नागरिकों की जांच की जा रही है। इस दौरान मार्च माह में भारत के विभिन्न क्षेत्रों से लौटे 34 नेपाली नागरिकों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई थी।

वहीं शुक्रवार को भी दिल्ली व मुंबई से लौटे नेपाली नागरिकों की जांच के दौरान चार लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि होने पर उन्हें चिकित्सकों द्वारा आवश्यक दवाएं देते हुए उन्हें होम आइसोलेट कर दिया गया है।

नेपालगंज सब-मेट्रोपॉलिटन सिटी हेल्थ डिवीजन के पब्लिक हेल्थ इंंस्पेक्टर तेज बहादुर वली ने बताया कि भारतीय क्षेत्र में संक्रमण की दर बढ़ने पर भारतीय महानगरों से वापस लौटे रहे नेपाली नागरिकों में भी कोरोना संक्रमण फैल रहा है। ऐसे में भारत से लौटने वाले सभी नागरिकों की जांच की जा रही है।

पांच माह से वैक्सीन खत्म, टीकाकरण का इंतजार
बहराइच। शासन की ओर से नवंबर माह में लोगों को बूस्टर डोज देने के लिए कोविशील्ड की 25 हजार डोज जिले में भेेजी गई थी। इसके बाद नवंबर में ही द्वितीय चरण में तीन हजार डोज और भेजी गई।

इससे सभी सीएचसी व मेडिकल कॉलेज में टीकाकरण का कार्य शुरू किया गया था। चंद दिनों में भी वैक्सीन समाप्त हो जाने के कारण टीकाकरण का कार्य बंद कर दिया गया। वर्तमान समय में जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोग वैक्सीन आने का इंतजार कर रहे हैं। संवाद


उच्चाधिकारियों से की है मांग
वैक्सीन की उपलब्धता सुनिश्चित कराने के लिए उच्चाधिकारियों से मांग की गई है। ताकि जिले में कोरोना संक्रमण से बचाव के लिए लोगों का वैक्सीनेशन किया जा सके। शासन से वैक्सीन की उपलब्धता होने पर टीकाकरण शुरू कराया जाएगा।
-डॉ.एसके सिंह, सीएमओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed