{"_id":"699222d41f614ad43704950f","slug":"four-killed-two-critical-in-road-accidents-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-144436-2026-02-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में चार की मौत, दो की हालत गंभीर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में चार की मौत, दो की हालत गंभीर
Mon, 16 Feb 2026 01:17 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 16 Feb 2026 01:17 AM IST
विज्ञापन
बहराइच/चित्तौरा। जिले में रविवार व शनिवार को अलग-अलग स्थानों पर हुए सड़क हादसों में चार लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग घायल हुए हैं। इनमें एक घायल की हालत गंभीर होने पर उसे ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर किया गया। हरदी, मोतीपुर और दरगाह थानों की पुलिस ने संबंधित मामलों में प्राथमिकी दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
बहराइच-सीतापुर मार्ग पर चहलारी घाट पुल पर रविवार सुबह करीब आठ बजे डीसीएम और बाइक की आमने-सामने जोरदार टक्कर हो गई। हादसे में सीतापुर जिले के रेउसा निवासी कैफ (18) और उनके साथी राजा गंभीर रूप से घायल हो गए।
हरदी थानाध्यक्ष आलोक सिंह ने बताया कि दोनों को सीएचसी रेउसा भेजा गया, लेकिन वहां के चिकित्सकों ने कैफ को मृत घोषित कर दिया, जबकि गंभीर रूप से घायल राजा को मेडिकल कॉलेज बहराइच भेज दिया। बहराइच से राजा को ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन
हरदी के बाराबिगहा गांव निवासी रामकला को शनिवार दोपहर टेपरा गांव के पास बाइक सवार ने टक्कर मार दी। गंभीर हालत में उन्हें महसी सीएचसी में भर्ती कराया गया, लेकिन स्थिति बिगड़ने पर रात में मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई।
उधर, डीहा गांव निवासी मीना देवी (45) शनिवार रात मांगलिक कार्यक्रम से पैदल ही लौटते समय बहराइच-बलरामपुर मार्ग पर अज्ञात वाहन की चपेट में आ गईं। गंभीर रूप से घायल मीना को मेडिकल कॉलेज में भर्ती कराया गया, जहां देर रात इलाज के दौरान उन्होंने दम तोड़ दिया।
मिहींपुरवा के खटिया गांव निवासी बलिस्टर (35) अपने दोस्त वकील के साथ शनिवार को रिश्तेदारी में गए थे। देर रात बाइक से लौटते समय बहराइच-लखीमपुर मार्ग पर सेमरहना गांव के पास तेज रफ्तार ट्रक ने उनकी बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में दोनों घायल हो गए, दोनों को मेडिकल कॉलेज बहराइच ले जाया गया। बलिस्टर की हालत गंभीर होने पर उन्हें ट्रॉमा सेंटर रेफर कर दिया गया। रास्ते में ही उनकी मौत हो गई। वकील की हालत स्थिर बताई जा रही है।
-- -- -- -- -- -- -
हेलमेट नहीं लगाए थे बाइक सवार
जिले में सड़क हादसे की सभी घटनाओं में बाइक सवार हेलमेट नहीं लगाए हुए थे। अपर पुलिस अधीक्षक डीपी तिवारी ने बाइक चालकों से अपील की है कि बाइक चलाते समय हेलमेट का प्रयोग अवश्य करें, इससे काफी हद तक हादसों में मौतों का ग्राफ कम किया जा सकता है।