{"_id":"675313b7275923f82b04bb6d","slug":"four-injured-in-road-accidents-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-123632-2024-12-06","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: सड़क हादसों में सिपाही समेत चार घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: सड़क हादसों में सिपाही समेत चार घायल
Fri, 06 Dec 2024 08:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Fri, 06 Dec 2024 08:39 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। शहर में दो जगह हुए सड़क हादसों में सिपाही समेत चार लोग घायल हो गए। सूचना पर आई पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया। जहां सिपाही की हालत गंभीर होने पर ट्रॉमा सेंटर लखनऊ रेफर कर दिया गया।
शहर के डीएम चौराहा के पास बृहस्पतिवार की रात पुलिस लाइन में तैनात बाइक सवार सिपाही नीरज वर्मा (25) को अज्ञात वाहन ने टक्कर मार दी। सड़क पर अचेत होकर पड़े थे, राहगीरों की सूचना पर आई डायल 112 की दो टीमों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया। वहीं सूचना पाकर लाइन आरआई भुवनेश्वर सिंह अस्पताल पहुंचे और घायल सिपाही का हालचाल लिया। इसी तरह देहात कोतवाली इलाके के केनी गांव के पास शुक्रवार को दो बाइकों की भिड़ंत हो गई। टक्कर में एक बाइक पर सवार इंद्रजीत (23), उनकी पत्नी प्रियंका (19) और साला सुनील (12) घायल हो गए।