फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Four accused of gang rape and conversion of teenage girl in custody

Bahraich News: किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म और धर्मांतरण कराने के चार आरोपी हिरासत में

Sat, 13 Apr 2024 11:36 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 13 Apr 2024 11:36 PM IST
विज्ञापन
Four accused of gang rape and conversion of teenage girl in custody
बहराइच। एक किशोरी से सामूहिक दुष्कर्म के बाद धर्मांतरण कर निकाह करने के मामले में पुलिस ने नामजद पांच आरोपियों में से चार को हिरासत में ले लिया है। वहीं आरोपियों के मोबाइल कॉल रिकार्ड व घटनास्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज को भी पुलिस खंगाल रही है।
विज्ञापन

बता दें कि दो माह पहले दबंगों ने हरदी थाना क्षेत्र स्थित ननिहाल में रह रही किशोरी का खेत से अपहरण कर बंधक बनाते हुए तीन दिनों तक सामूहिक दुष्कर्म किया था। इसके बाद मौलवी को बुलवाकर धर्म परिवर्तन कराने के साथ निकाह करने के बाद घर पर छोड़ गए थे। इसके बाद आरोपी लगातार बेटी को विदा न करने पर जान से मारने की धमकी दे रहे थे। एसपी के आदेश पर बृहस्पतिवार को पांच लोगों के खिलाफ संबंधित धाराओं में नामजद रिपोर्ट दर्ज होने के बाद पुलिस की कई टीमें आरोपियों की तलाश में लगा दी गई थीं। सूत्राें के अनुसार उक्त मामले में पुलिस ने नामजद पांच आरोपियों में से चार को हिरासत में ले लिया है। जिनसे पूछताछ जारी है। पुलिस टीमें पांचवें आरोपी की तलाश में जगह-जगह छापेमारी कर रही है। वहीं पुलिस टीमें घटना के दिन आरोपियों की मोबाइल की लोकेशन के साथ ही मार्ग पर पड़ने वाले कैमरों की वीडियो फुटेज भी खंगाल रही है।
विज्ञापन

जल्द किया जाएगा खुलासा
घटना की जानकारी होने पर तुरंत संज्ञान लेते हुए पांच नामजद आरोपियों पर रिपोर्ट दर्ज की गई है। खुलासे के लिए एक विशेष जांच टीम का गठन किया गया है। ताकि जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर मामले का खुलासा किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

-वृंदा शुक्ला, एसपी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed