{"_id":"6474ea6fcf1d88ad61098066","slug":"found-the-missing-girl-in-10-hours-got-a-reward-of-15-thousand-bahraich-news-c-13-1-261974-2023-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: 10 घंटे में लापता बालिका को ढूंढा, मिला 15 हजार का इनाम","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: 10 घंटे में लापता बालिका को ढूंढा, मिला 15 हजार का इनाम
Mon, 29 May 2023 11:39 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Mon, 29 May 2023 11:39 PM IST
विज्ञापन
बहराइच। कैसरगंज थाना क्षेत्र से लापता हुई एक आठ वर्षीय बालिका को पुलिस ने महज 10 घंटे में ढूंढ निकाला। बालिका को ढूंढने के लिए सीओ कैसरगंज के नेतृत्व में पुलिस टीम पूरी रात गांवों की खाक छानती रही । पुलिस की मेहनत रंग लाई और सुबह बच्ची को बरामद कर लिया गया। एसपी ने बालिका को ढूंढने वाली पुलिस टीम को 15 हजार रुपये का इनाम देने की घोषणा की है। एएसपी नगर कुंवर ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि रानीपुर थाना क्षेत्र निवासी एक आठ वर्षीय बालिका कैसरगंज कोतवाली स्थित अपने रिश्तेदार के घर आई थी। अपने परिजनों के साथ वापस लौटने के दौरान वह रास्ते में कही लापता हो गई। खोजबीन के बाद भी बालिका के न मिलने पर परिजनों ने कोतवाली कैसरगंज पहंच कर मुकदमा दर्ज करवाया।
इसके बाद सीओ कमलेश सिंह के नेतृत्व में पुलिस टीम बालिका की तलाश में जुट गई। पुलिस ने रात भर गांवों में जाकर लाउडस्पीकर से बच्ची की गुमशुदगी के बारे प्रचार प्रसार करने के साथ ही सीसीटीवी फुटेज के माध्यम से मात्र 10 घंटे में लापता बालिका को सकुशल बरामद कर परिजनों को सौंप दिया।
पूरी सक्रियता के साथ बालिका को सकुशल बरामद करने वाली पुलिस टीम के कार्य की प्रशंसा करते हुए एसपी प्रशांत वर्मा ने पूरी टीम को 15 हजार का इनाम देने की घोषणा की है।