{"_id":"dd139ed2da4b5add7ed81f9dfe016451","slug":"former-ddc-member-ran-before-caught-police-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"दबिश से पहले भाग निकला पूर्व डीडीसी सदस्य","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दबिश से पहले भाग निकला पूर्व डीडीसी सदस्य
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
Updated Thu, 29 Oct 2015 09:43 PM IST
विज्ञापन
गैंगस्टर समेत 25 आपाराधिक मामलों में वांछित एक पूर्व जिला पंचायत सदस्य क्षेत्र के एक प्रत्याशी के समर्थन में मतदाताओं व प्रत्याशियों को डरा धमका रहा था। इसकी भनक लगने पर बुधवार देर रात चार थानों की पुलिस ने मोहनापुर गांव में छापेमारी की। इससे पहले आरोपी गब्बर मौके से भाग गया।
विज्ञापन
पंचायत चुनाव के तहत जिला पंचायत सदस्य पद के वार्ड नंबर 48 के आंशिक क्षेत्र का चुनाव गुरुवार को अंतिम चरण में था। इस चुनाव क्षेत्र में एक रसूखदार की पत्नी भी चुनाव मैदान में थी। उसके समर्थन में प्रतिद्वंद्वी प्रत्याशी व एक पूर्व प्रधान को समर्थन करने के लिए बीते दिनों धमकाया गया था।
विज्ञापन
इस मामले में पयागपुर थाना क्षेत्र के मोहनापुर माफी महापुरवा गांव निवासी पूर्व जिला पंचायत सदस्य देवेंद्र सिंह उर्फ राजेश सिंह उर्फ गब्बर सिंह का नाम सामने आया था। पुलिस अधीक्षक एसआर वर्मा के निर्देश पर अपर पुलिस अधीक्षक दिनेश त्रिपाठी की अगुवाई में चार थानों की पुलिस ने मोहनापुर गांव में दबिश दी लेकिन भनक पाकर गब्बर सिंह मौके से भाग गया।
विज्ञापन