{"_id":"6a76243409cccdb4690c7abd","slug":"forest-guard-critically-injured-contractual-worker-suffers-broken-leg-after-tree-branch-falls-bahraich-news-c-98-1-bhr1024-154700-2026-08-08","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: पेड़ की डाल गिरने से फॉरेस्ट गार्ड गंभीर, संविदाकर्मी का पैर टूटा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: पेड़ की डाल गिरने से फॉरेस्ट गार्ड गंभीर, संविदाकर्मी का पैर टूटा
Sat, 08 Aug 2026 12:00 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sat, 08 Aug 2026 12:00 AM IST
विज्ञापन
निशानगाड़ा रेंज में गश्त के दौरान पेड़ की डाल गिरने से घायल वनकर्मी।
बिछिया। कतर्नियाघाट वन्यजीव प्रभाग में रात की गश्त के दौरान निशानगाड़ा रेंज में पेट्रोलिंग कर रहे फॉरेस्ट गार्ड और एक संविदाकर्मी पर अचानक पेड़ की भारी डाल गिर गई। हादसे में फॉरेस्ट गार्ड गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि न्यूसंविदाकर्मी का पैर टूट गया। दोनों को प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
निशानगाड़ा रेंज में बुधवार देर रात वन विभाग की टीम नियमित गश्त पर थी। उसी दौरान अचानक पेड़ की मोटी शाखा टूटकर फॉरेस्ट गार्ड शिवम सिंह और संविदाकर्मी रमेश पर आ गिरी। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। साथ मौजूद वन कर्मियों ने तत्काल दोनों को डाल के नीचे से निकालकर सुरक्षित स्थान पर पहुंचाया।
घटना की सूचना मिलते ही वन क्षेत्राधिकारी शिव कुमार मौके पर पहुंचे और दोनों घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मिहींपुरवा पहुंचाया। चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार के बाद मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। रेंजर ने बताया कि दोनों घायलों की स्थिति पर लगातार नजर रखी जा रही है।