फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Force remained ready in the market on the third day

तीसरे दिन भी बाजार में मुस्तैद रही फोर्स

Mon, 23 Dec 2019 10:36 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 23 Dec 2019 10:36 PM IST
विज्ञापन
Force remained ready in the market on the third day
बहराइच शहर में सोमवार को मुस्तैद पुलिस कर्मी। - फोटो : BAHRAICH
बहराइच। नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में तीन दिन पूर्व हुए प्रदर्शन के बाद बाजार में रौनक लौटनी शुरू हो गई है। सुरक्षा व्यवस्था को लेकर सोमवार को भी चौक-चौराहों पर पुलिस फोर्स मुस्तैद दिखाई दी। तनाव का माहौल नजर आया। लेकिन शांतिपूर्ण तरीके से बाजार में चहल-पहल नजर आती रही। सीओ की अगुवाई में पुलिस फोर्स मार्गों पर गश्त करती रही।
विज्ञापन

नागरिकता संशोधन कानून के विरोध में शुक्रवार को जुमे की नमाज के बाद जुलूस निकाला गया था। पुलिस की बैरीकेडिंग तोड़कर लोगों ने आगे बढ़ने का प्रयास किया। भीड़ को रोकने के दौरान पथराव शुरू हो गया। हिंसक हुए आंदोलन को दबाने के लिए पुलिस फोर्स को लाठीचार्ज करने के साथ आंसू गैस के गोले छोड़ने पड़े। कई पुलिसकर्मी घायल हो गए। इस प्रदर्शन के मामले में पुलिस ने 90 नामजद और 2100 अज्ञात लोगों के खिलाफ केस दर्ज किया है। जिसके बाद से शहर का माहौल काफी संवेदनशील बना रहा।
विज्ञापन

बाजार में शनिवार और रविवार को सन्नाटा पसरा दिखाई दिया। कुछ दुकानें खुली जरूर थीं, मगर कुछ स्थानों पर दुकानें बंद भी रहीं। हालांकि सोमवार को बाजार पूरी तरह से खुला रहा। सामान्य दिनों की तरह बाजार में खरीददारी का दौर जारी था। इसके बाद भी पुलिस चौक-चौराहों पर मुस्तैद नजर आई। पुलिस क्षेत्राधिकारी नगर टीएन दूबे व प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्रनाथ की अगुवाई में पुलिस फोर्स बाजार में गश्त करती रही।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपियों की तलाश में दबिश
उपद्रव के मामले में नामजद किए गए और अज्ञात लोगों की तलाश में पुलिस फोर्स जुटी हुई है। प्रभारी निरीक्षक सर्वेंद्रनाथ की अगुवाई में तीन पुलिस टीमें अलग-अलग दबिश दे रही हैं। वहीं दरगाह थाने में दर्ज तीन मुकदमों के नामजद आरोपियोें की गिरफ्तारी के लिए प्रभारी निरीक्षक विनय सरोज की अगुवाई में भी पुलिस टीम दबिश दे रही है। पुलिस के बढ़ते दबाव को देखते हुए कई लोग घर छोड़कर फरार हो गए हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed