फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   for solving revenue matters, nine teams formed

राजस्व मामलों के जल्द निस्तारण को बनीं नौ टीमें

Sat, 20 Jun 2015 10:47 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/बहराइच Updated Sat, 20 Jun 2015 10:47 PM IST
विज्ञापन
समाधान दिवस का आयोजन शनिवार को जिले के थानों में हुआ। लेकिन सक्रियता सिर्फ नानपारा कोतवाली में ही दिखी। यहां पर राजस्व के नौ मामलों में टीमें गठित कर मौके पर भेजा गया। शाम तक रिपोर्ट तलब की गई है। बौंडी में सिर्फ एक मामला निपटा। हरदी थाने से फरियादी निराश होकर लौटे।
विज्ञापन


नानपारा कोतवाली में उप जिलाधिकारी घनश्याम, सीओ भरत यादव और प्रभारी निरीक्षक जनमेजय सचान के संयुक्त नेतृत्व में समाधान दिवस में आए फरियादियों की पीड़ा सुनी गई। कुल 35 प्रार्थना पत्र आए। इनमें नौ मामले राजस्व के अलग-अलग गांवों के थे।
विज्ञापन


इन मामलों में एसडीएम ने मौके पर राजस्व और पुलिस की टीम गठित कर पीड़ितों के साथ मौके पर रवाना किया। इनमें परसा अगैया, हांड़ा बसेहरी, बेलदारन टोला, बंजरवा, भागलपुरवा, गिरधरपुर, मटेही आदि गांव के मामले से थे। एसडीएम ने टीम से शाम तक मामले के निस्तारण की रिपोर्ट भी तलब की है।
विज्ञापन
विज्ञापन


हरदी थाने में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता एसपी नेहा पांडेय ने की। संचालन पीआरओ संजय मिश्रा व सीओ महसी आनंदवीर सिंह ने किया। समाधान दिवस में 10 मामले राजस्व और पुलिस के पांच मामले आए। लेकिन किसी भी मामले का निस्तारण मौके पर नहीं हो सका।


बौंडी थाने में आयोजित थाना दिवस में आयोजित समाधान दिवस की अध्यक्षता एसडीएम महसी चंद्रपाल तिवारी ने की। समाधान दिवस में पुलिस और राजस्व के सात मामले आए। पुलिस से संबंधित एक प्रार्थना पत्र का मौके पर निस्तारण किया गया। इसके बाद एसडीएम ने बेलहा-बेहरौली तटबंध पर हो रहे स्पर का निर्माण का निरीक्षण किया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed