फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Footwear trader dies, 12 injured in road accidents

Bahraich News: सड़क हादसों में फुटवियर व्यापारी की मौत, 12 घायल

Sat, 28 Dec 2024 12:22 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sat, 28 Dec 2024 12:22 AM IST
विज्ञापन
Footwear trader dies, 12 injured in road accidents
बहराइच के देहात कोतवाली क्षेत्र में सड़क हादसे में युवक की मौत के बाद मेडिकल कालेज परिसर में खड़ा
बहराइच । जिले में अलग-अलग थाना क्षेत्रों में हुए सड़क हादसों में फुटवियर व्यापारी की मौत हो गई। वहीं 12 लोग घायल हो गए। स्थानीय पुलिस ने घायलों को एंबुलेंस से मेडिकल कॉलेज भिजवाया।
विज्ञापन

रामगांव थाना के गंभीरवा बाजार निवासी फुटवियर व्यापारी शाकिर अली (46) बृहस्पतिवार की रात हुजूपुर थाना में लगे मेले से दुकान का सामान समेटकर ई रिक्शा से वापस घर आ रहे थे। रास्ते में देहात कोतवाली के कटी चौराहा के पास मवेशी सामने आने से रिक्शा अनियंत्रित होकर पलट गया। इससे वे नीचे गिर गए और रिक्शे की चपेट में आकर घायल हो गए। साथ मौजूद रिक्शा चालक और मृतक के बेटे मेडिकल कॉलेज लेकर आए, जहां उन्हें मृत घोषित कर दिया गया। मृतक के परिजनों ने बताया कि वे सात दिन पहले मेले में दुकान लगाने गए थे। मेला समाप्त होने के बाद तीन बेटों और रिक्शा चालक के साथ घर वापस लौट रहे थे। रास्ते में रिक्शा पलटने से पिता की मौत हो गई और चालक समेत तीनों बेटे घायल हो गए। पत्नी की पहले ही मौत हो चुकी है। मौत से चार पुत्र व तीन पुत्रियों के सिर से माता-पिता दोनों का साया उठ गया है। बच्चों के सामने आर्थिक संकट खड़ा हो गया है। मौत से परिजनों में कोहराम है।
विज्ञापन


- चाचा-भतीजे समेत आठ घायल
फखरपुर थाना के अरईकला गांव निवासी बाइक सवार रंजीत गुप्ता (22) अपने साथी विकास मौर्या (20) के साथ बृहस्पतिवार को कैसरगंज से घर आते समय कैसरगंज इलाके में कार ने टक्कर मार दी। वहीं, कोतवाली देहात के उन्नेसा गांव निवासी बाइक सवार लालजी (38), पंकज (30) के साथ घर आते समय चिलवरिया के पास अनियंत्रित होकर खेत में लगे कटीले तारों पर गिर गए। इसी तरह, रानीपुर थाना के कटघरा निवासी बाइक सवार हुसैनी (55) और भतीजे अरुण (38) को कटघरी चौराहा के पास दूसरी बाइक से टक्कर हो गई। नानपारा कोतवाली के लीलापुरवा निवासी दूबर प्रसाद (60) बाइक से कमल नारायाण (38) के साथ मंदिर दर्शन कर घर आ रहे थे। रास्ते में गूढ चौराहा के पास बाइक अनियंत्रित हो गई। दोनों गिरकर घायल हो गए। सभी घायलों का अस्पताल में उपचार चल रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed