फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fog and icy wind increased winter

कोहरे व बर्फीली हवा से बढ़ी सर्दी

Mon, 18 Jan 2021 10:20 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 18 Jan 2021 10:20 PM IST
विज्ञापन
Fog and icy wind increased winter
बहराइच। तराई में सोमवार को भी लोगों को घने कोहरे का सामना करना पड़ा। रात से ही बढ़ा कोहरा सुबह तक छाया रहा। दोपहर में कुछ समय के लिए धूप खिली तो लोगों को सर्दी से राहत महसूस हुई। मगर कुछ समय बाद ही अचानक सूरज बादलों में छिप गया। तेज हवा चलने लगी। इससे लोग ठंड से कांप उठे।
विज्ञापन

तराई के मौसम में बदलाव का दौर चल रहा है। रविवार रात से ही जिले को घने कोहरे ने आगोश में ले लिया था। इससे रात के समय वाहन चालकों को काफी परेशानी का सामना करना पड़ा। यही हालात सोमवार सुबह तक बरकरार रहे। सुबह भी घना कोहरा छाया था। दृश्यता महज 10 से 15 मीटर के करीब रह गई थी। ऐसे में वाहन चालक दिन में भी लाइट जलाकर चलने को मजबूर हुए।
विज्ञापन

दोपहर में अचानक सूरज चमक उठा। जिससे लोगों को कुछ राहत महसूस हुई। हालांकि दोपहर बाद फिर से सूरज को बादलों ने ढंक लिया। तेज हवा भी चलनी शुरू हो गई। इससे फिर ठंड बढ़ गई। घर से निकले लोगों को भी तेज हवा का सामना करना पड़ा। मौसम वैज्ञानिक डॉ. एमपी सिंह ने बताया कि अभी मौसम में बदलाव जारी रहेगा। लोगों को सतर्क रहने की जरूरत है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed