फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Flood water filled more than 30 villages of Mahsi

Bahraich News: महसी के 30 से अधिक गांवों में भरा बाढ़ का पानी

Tue, 17 Sep 2024 04:04 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 17 Sep 2024 04:04 AM IST
विज्ञापन
Flood water filled more than 30 villages of Mahsi
महसी तहसील क्षेत्र में भरा बाढ़ का पानी। -संवाद
बहराइच। जिले की मिहींपुरवा, नानपारा व महसी तहसील में सरयू नदी तबाही मचा रही है। महसी के 30 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है। लोग छतों पर शरण लिए हैं। आवागमन ठप है। हालांकि मिहींपुरवा व नानपारा तहसील के शिवपुर क्षेत्र में पानी घट रहा है। वहीं एल्गिन ब्रिज पर सोमवार को सरयू का जलस्तर लाल निशान से 79 सेमी ऊपर रहा जिसके चलते ट्रेनों की स्पीड थमी रही।
विज्ञापन



नेपाल के पहाड़ों पर हुई बारिश व बैराजों से लगातार पानी छोड़े जाने से सरयू नदी उफान पर है। महसी तहसील क्षेत्र के 30 से अधिक गांवों में बाढ़ का पानी भरा हुआ है, जनजीवन अस्त-व्यस्त है।
विज्ञापन


तहसील क्षेत्र के चुरईपुरवा, चमरहिया, रामदीनपुरवा, टिकुरी, पिपरा, पिपरी, कायमपुर, टेपरा, जोगापुरवा, मथुरापुरवा, प्रहलादपुरवा, रानी बाग, कुट्टी बाग, तारापुरवा, छत्तरपुरवा, सिपहिया हुलास, भौंरी, बहोरवा, चरीगाह, शिवलोचनपुरवा, रामसबदपुरवा, सरसठ बेटौरा, हुसैनाबाद व सिसेरू चूड़ामणि आदि गांवों में अभी भी बाढ़ का पानी भरा हुआ है। लोग छतों पर ऊंचे स्थान पर दिन व रात काट रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन


क्षेत्रीय लेखपाल विजय कुमार ने बताया कि बाढ़ प्रभावित पिपरा व कायमपुर आदि गांवों का भ्रमण किया है। लोगों से ऊंचे स्थानों पर रहने के लिए कहा गया है। वहीं क्षेत्र के उच्च प्राथमिक विद्यालय गरेठी गुरुदत्त सिंह समेत कई विद्यालयों में भी पानी भर गया है।



अब भी छतों पर कैद, बूढ़ी सरयू कर रही कटान

मिहींपुरवा तहसील क्षेत्र में बाढ़ का पानी घट रहा है लेकिन अभी भी घरों व रास्तों पर भीषण जलभराव है। इसके चलते बाढ़ पीड़ित लोग अभी भी छतों पर जमे हुए हैं। तहसील प्रशासन द्वारा बांटे जा रहे लंच पैकेट से गुजारा कर रहे हैं। बाढ़ का पानी सोमईगौढी, मंझरा, गिरगिट्टी आदि ग्राम पंचायतों के दो दर्जन मजरों में भरा है। वहीं करमोहना व पुरैना रघुनाथपुर के मजरा अस्सीपुरवा में बूढ़ी सरयू कहर ढाते हुए तेजी से कटान कर रही है। एसडीएम संजय कुमार ने बताया कि बाढ़ चौकियों से लंच पैकेट तैयार कराकर नावों से पहुंचाया जा रहा है। नदी का पानी अब घटने लगा है। अस्सीपुरवा में बूढी सरयू ने लोगों के घरों को काटा है, उसके सर्वे के लिए टीम बनाई गई है।



संक्रमक बीमारियों का सताने लगा खतरा
शिवपुर विकासखंड क्षेत्र के दो दर्जन गांवों में बाढ़ का पानी अब घट गया है लेकिन अपने पीछे कीचड़ छोड़ गया है। इससे ग्रामीण संक्रामक बीमारियों खास कर डेंगू को लेकर आशंकित हैं। एसडीएम नानपारा अश्वनी पांडे ने बताया कि जलस्तर घटने से क्षेत्र में बाढ़ की स्थिति अब सामान्य हो गई है। प्रशासन इस पर नजर बनाए हुए है।




लाल निशान से 79 सेमी ऊपर सरयू, कम हुई ट्रेनों की रफ्तार
बहराइच-लखनऊ राजमार्ग पर जरवलरोड स्थित एल्गिन ब्रिज पर सरयू अभी भी लाल निशान से 79 सेंटीमीटर ऊपर बह रही है। सोमवार शाम एल्गिन ब्रिज पर सरयू का जलस्तर 106.86 मीटर दर्ज किया गया जो खतरे के निशान 106.07 मीटर से 79 सेंटीमीटर ऊपर रहा। यह देखते हुए रेल प्रशासन ने एल्गिन ब्रिज पर ट्रेनों की रफ्तार रविवार से कम कर दी है। 30 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से ट्रेनों को गुजारा जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed