फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Flood water filled in eight villages

आठ गांवों में भरा बाढ़ का पानी

Mon, 06 Jul 2020 10:09 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 06 Jul 2020 10:09 PM IST
विज्ञापन
Flood water filled in eight villages
महसी तहसील के नई बस्ती गांव में भरा बाढ़ का पानी। - फोटो : BAHRAICH
महसी (बहराइच)। घाघरा (सरयू) नदी में जलस्तर बढ़ने से आठ गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। पानी भरने से लोगों के निकलने का रास्ता बाधित हो गया है। करीब साढ़े तीन हजार आबादी बाढ़ के पानी से घिरी हुई है। अभी तक तहसील प्रशासन की ओर से बचाव के कोई उपाय नहीं किए गए हैं। बाढ़ चौकियां वीरान पड़ी हैं। राजस्वकर्मी भी गांव में नहीं दिख रहे हैं। वहीं, घाघरा के बढ़ रहे जलस्तर से क्षेत्र के लोगों में दहशत है।
विज्ञापन

जिले में इस समय बारिश नहीं हो रही है। कुछ हिस्सों में बूंदाबांदी के बाद मौसम साफ हो रहा है, लेकिन नेपाल के पहाड़ों पर तेज बारिश हो रही है। नेपाल से छोड़े गए पानी से महसी में स्थित घाघरा (सरयू) नदी का जलस्तर काफी बढ़ गया है। नदी का जलस्तर बढ़ने से तहसील क्षेत्र के नई बस्ती, तारापुरवा, जोगलापुरवा, छत्तरपुरवा, अहिरनपुरवा, लोनियनपुरवा, पुरबियनपुरवा तथा मल्लाहनपुरवा गांव में पानी भर गया है। मार्गों पर पानी भरने से ग्रामीणों का आवागमन बाधित हो गया है। लगभग साढ़े तीन हजार आबादी बाढ़ के पानी में फंस गई है। खाना-पानी के लाले पड़े हैं।
विज्ञापन

बाढ़ के पानी से नईबस्ती तारापुरवा गांव निवासी मेवालाल, कुंवारे, धर्मराज का पक्का मकान पूरी तरह घिर गए हैं। लगातार बढ़ रहे पानी से क्षेत्र के ग्रामीणों में दहशत है। उधर, लगातार बढ़ रहे नदी के जलस्तर के बाद भी तहसील प्रशासन की ओर बाढ़ चौकियों को अलर्ट किया गया है, लेकिन बाढ़ चौकियां वीरान पड़ी हैं। बाढ़ चौकियों पर कोई राजस्वकर्मी नहीं दिख रहा है। ग्रामीणों के मुताबिक तहसील प्रशासन सिर्फ कागजों पर ही कार्रवाई कर रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

बाहर निकलने के लिए नाव ही सहारा
नईबस्ती गांव निवासी मेवालाल और धर्मराज का कहना है कि गांव बाढ़ के पानी से घिर गए हैं। चारो तरफ पानी भरा हुआ है। ऐसे में लोगों को बाहर निकलने के लिए नाव ही एकमात्र सहारा है। लेकिन तहसील की ओर से न नाव की व्यवस्था की गई और न ही बाहर निकालने के कोई इंतजाम किए जा रहे हैं, जबकि गांव दोनों तरफ से नदी से घिरा हुआ है।

लगातार बढ़ रहा नदी का जलस्तर
महसी तहसील में स्थित बिसवां घाघरा नदी के मापक बहोरीलाल ने बताया कि इस समय नदी का जलस्तर 112.150 सेंटीमीटर है। जबकि खतरे का निशान 113.50 सेंटीमीटर है। उन्होंने बताया कि जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। इसकी जानकारी उच्चाधिकारियों को दी जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed