फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   FLN training will enhance children's language and mathematics skills.

Bahraich News: एफएलएन प्रशिक्षण से निखरेगी बच्चों की भाषा और गणित

Mon, 21 Sep 2026 12:13 AM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 12:13 AM IST
विज्ञापन
FLN training will enhance children's language and mathematics skills.
बीआरसी में प्रशिक्षण के दौरान मौजूद नोडल एआरपी, बीईओ व अन्य। 
जरवलरोड। ब्लॉक संसाधन केंद्र पर शनिवार को बुनियादी भाषा एवं गणित कौशल विकास (एफएलएन) आधारित पांच दिवसीय शिक्षक प्रशिक्षण के पांचवें बैच की शुरुआत हुई। प्रशिक्षण का उद्देश्य शिक्षकों को ऐसी शिक्षण विधियों से परिचित कराना है, जिनसे प्राथमिक स्तर के बच्चों में भाषा और गणित की बुनियादी समझ बेहतर ढंग से विकसित हो सके।
विज्ञापन

नोडल एआरपी अभिषेक श्रीवास्तव ने बताया कि पांचवें बैच में 50-50 शिक्षकों के दो प्रशिक्षण कक्षों में कुल 100 शिक्षकों को प्रशिक्षित किया जा रहा है। बीईओ जरवल अरविंद बहादुर सिंह ने बताया कि प्राथमिक कक्षाओं के छात्रों की बुनियादी भाषा और गणितीय दक्षताओं को मजबूत करने के लिए शिक्षकों को एआरपी संदर्भदाताओं द्वारा कक्षा में बच्चों की सहभागिता बढ़ाने, उनकी समझ के स्तर के अनुसार शिक्षण कराने तथा सरल गतिविधियों के माध्यम से विषयों को समझाने के तरीके बताए गए।
विज्ञापन

एसआरजी सुधीर मेहरोत्रा व लर्निंग एंड लैंग्वेज फाउंडेशन के डीसी राहुल सिंह ने शिक्षकों को दृश्य, श्रव्य और स्पर्श आधारित शिक्षण सामग्री के उपयोग के बारे बताया। इस अवसर पर एआरपी विनय शुक्ल, विनय सिंह, सनत तिवारी, विनय श्रीवास्तव व प्रतिभागी शिक्षक मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed