{"_id":"5d4ef1158ebc3e6d1d71e341","slug":"five-smugglers-arrested-with-10-5-kg-opium-bahraich-news-lko4757582197","type":"story","status":"publish","title_hn":"10.5 किलो अफीम के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
10.5 किलो अफीम के साथ पांच तस्कर गिरफ्तार
विज्ञापन
रुपईडीहा में एसएसबी द्वारा अफीम के साथ पकड़े गए तस्कर।
- फोटो : BAHRAICH
रुपईडीहा (बहराइच)। एसएसबी व एनसीबी की संयुक्त टीम ने नेपाल सीमा से अफीम तस्करों के गिरोह के पांच सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया। उनके पास से 10 किलो 555 ग्राम अफीम बरामद हुई है, जिसकी अंतरराष्ट्रीय बाजार में कीमत तीन करोड़ 16 लाख रुपये बतायी जा रही है। पकड़े गए तस्करों में तीन पुरुष व दो महिलाएं शामिल हैं। उनको एनसीबी की टीम लखनऊ लेकर रवाना हो गई है।
नेपाल से भारतीय सीमा क्षेत्र के कई जिलों में मादक पदार्थों की तस्करी तेजी से की जा रही थी। इसकी सूचना नारकोटिक्स कंट्रोल ब्यूरो लखनऊ के अधिकारियों को मिल रही थी। नेपाल से अफीम की बड़ी खेप आने की सूचना मिलने के बाद एनसीबी के अधिकारी शनिवार को रुपईडीहा पहुंचे और यहां सशस्त्र सीमा बल 42वीं वाहिनी के प्रभारी कमांडेंट विजेंद्र कुमार से एनसीबी टीम के रामकेश, मोहन कुमार, सगीर शारदा व मंजू ने संपर्क साधा।
इसके बाद एसएसबी व एनसीबी की टीम ने सीमा पर छानबीन शुरू की। इसी दौरान नेपाल से भारत की ओर आ रहे नेपाल के जाजरकोट जिला अंतर्गत घारंगा नलगाड नगर पालिका निवासी धनराज, रामबहादुर सिंह, भक्त बहादुर, चौसरी कामी व विमला सिंह को गिरफ्तार कर लिया गया। तलाशी में आरोपियोें के पास से बैग में रखी 10 किलो 555 ग्राम अफीम बरामद हुई।
विज्ञापन
एसएसबी रुपईडीहा बीओपी के इंस्पेक्टर रमेश कुमार ग्वाला ने बताया कि बरामद अफीम की कीमत अंतरराष्ट्रीय बाजार में तीन करोड़ 16 लाख रुपये है। नारकोटिक्स की टीम पकड़े गए सभी तस्करों को लेकर लखनऊ के लिए रवाना हो गई है। आगे की कार्रवाई एनसीबी की टीम वहीं से करेगी।