फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Five more patients found corona positive in Bahraich

बहराइच में और पांच मरीज मिले कोरोना पॉजिटिव

Sat, 09 May 2020 09:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sat, 09 May 2020 09:33 PM IST
विज्ञापन
Five more patients found corona positive in Bahraich
बहराइच। कोरोना वायरस से ग्रसित आरेंज जोन से ग्रीन जोन की ओर बढ़ रहे जिले के कदम एक बार फिर से ठिठक गए हैं। जिले में शनिवार को एक साथ पांच मरीजों के कोरोना पॉजिटिव होने की रिपोर्ट सामने आई है। इससे प्रशासनिक अधिकारियों में हड़कंप मच गया। इसमें तीन मरीजों के मुंबई से आने की बात सामने आ रही है, जबकि अन्य मरीजों की ट्रैवल हिस्ट्री को खंगालने में प्रशासन जुट गया है। इन सभी पॉजिटिव मरीजों को मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया गया है।
विज्ञापन

कोरोना वायरस का संक्रमण जिले में लगातार फैलता दिख रहा है। कोविड लेवल-1 अस्पताल से आठ मरीजों के ठीक होने के बाद यहां पर अब तक महज आठ और मरीज बचे थे। इन सभी के भी जल्द ठीक होने की उम्मीद जताई जा रही थी। इसी बीच शनिवार को राम मनोहर लोहिया संस्थान लखनऊ की ओर से छह मई को भेजे गए सैंपल में जांच के दौरान पांच लोगों के कोरोना पॉजिटिव होने की पुष्टि की गई।
विज्ञापन

इसकी रिपोर्ट मिलने के बाद अब जिले में फिर से मरीजों की संख्या 13 पहुंच गई है। इसमें एक मरीज नानपारा के माघी, दो मरीज गायघाट, एक रामगांव और एक मरीज जरवल इलाके के बिराहिमपुर के मिले हैं। मुख्य चिकित्सा अधिकारी डॉ. सुरेश सिंह ने बताया कि इन सभी को पहले से क्वारंटीन किया गया था। अब इन मरीजों को मेडिकल कॉलेज में क्वारंटीन कर दिया गया है। इनमें तीन मरीजों के मुंबई से आने की पुष्टि हुई है।, जबकि दो अन्य मरीजों के बारे में जानकारी एकत्र की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed