{"_id":"67d71688cdcddacb71082057","slug":"five-houses-burnt-down-in-the-fire-household-goods-reduced-to-ashes-bahraich-news-c-98-1-brp1009-127915-2025-03-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: आग से पांच घर जले, गृहस्थी राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: आग से पांच घर जले, गृहस्थी राख
Sun, 16 Mar 2025 11:50 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 16 Mar 2025 11:50 PM IST
विज्ञापन
नानपारा के निबिया शाह मोहम्मदपुर में लगी आग से जला मकान व सामान।
नानपारा (बहराइच)। ग्राम पंचायत निबियाशाह मोहम्मदपुर में रविवार दोपहर अज्ञात कारणों से आग लग गई। आग से पांच फूस के घर जलकर राख हो गए। ग्रामीणों ने मशक्कत कर आग पर काबू पाया और इसे फैलने से रोका।
निबियाशाह मोहम्मदपुर में दोपहर लगभग एक बजे अज्ञात कारणों से आग भड़क गई। हवाओं के चलते कुछ ही देर में आग ने विकराल रूप धारण कर लिया और गांव निवासी आर्यन, नवल, साबित राम, विक्रम और सुभाष के घरों को अपनी जद में ले लिया।
अचानक भड़की आग से गांव में अफरातफरी मच गई। ग्रामीणों ने नल व पंपिंग सेट चलाकर आग पर काबू पाया। लेकिन जब तक आग बुझाई जाती आग से घरों में रखा अनाज, कपड़े, चारपाई आदि समेत गृहस्थी का सामान जल गया।
विज्ञापन
पीड़ितों ने कई लाख के नुकसान की बात कही है। सूचना पर पहुंची राजस्व टीम क्षति के आकलन में जुटी रही।