फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Five found corona positive including woman

महिला समेत पांच मिले कोरोना पॉजिटिव

Sun, 20 Dec 2020 10:59 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 20 Dec 2020 10:59 PM IST
विज्ञापन
Five found corona positive including woman
बहराइच। स्वास्थ्य विभाग की ओर से जारी की गई रिपोर्ट में रविवार को महिला समेत पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। सभी संक्रमितों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर, स्वास्थ्य टीम की ओर से कोरोना जांच की गई। आरटीपीसीआर जांच के लिए 228 सैंपल लखनऊ भेजे गए।
विज्ञापन

जिले में स्वास्थ्य विभाग की ओर से रिपोर्ट जारी की गई, जिसमें पांच लोग कोरोना पॉजिटिव मिले। मुख्य चिकित्साधिकारी डॉ. राजेश मोहन श्रीवास्तव ने बताया कि शहर निवासी महिला समेत पांच लोग पॉजिटिव मिले हैं। सभी लोगों को होम आइसोलेट करा दिया गया है। उधर, स्वास्थ्य टीम की ओर से कोरोना जांच के लिए शिविर लगाया गया। नानपारा सीएचसी के अधीक्षक डॉ. चंद्रभान ने बताया कि 40 एंटीजन और 48 आरटीपीसीआर जांच की गई। मोतीपुर सीएचसी अधीक्षक डॉ. अनुराग वर्मा ने बताया कि 62 एंटीजन और 30 आरटीपीसीआर जांच हुई। बलहा के बीसीपीएम अजय यादव ने बताया कि 19 एंटीजन और 35 आरटीपीसीआर जांच हुई।
विज्ञापन

जरवल सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र के एआरओ आरपी कनौजिया ने बताया कि 30 एंटीजन और 39 आरटीपीसीआर जांच हुई। सीएचसी चरदा के अधीक्षक डॉ. अर्चित श्रीवास्तव ने बताया कि 67 एंटीजन और 46 आरटीपीसीआर जांच हुई। पयागपुर के बीपीएम अनुपम शुक्ला ने बताया कि 53 एंटीजन और 30 आरटीपीसीआर जांच हुई। कुल 271 एंटीजन जांच हुई। जबकि 228 आरटीपीसीआर जांच हुई। सीएमओ ने बताया कि आरटीपीसीआर जांच के लिए 228 सैंपल लखनऊ भेजे गए।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed