फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fire orgy: Innocent killed, bank burnt to ashes

आग का तांडव : मासूम की मौत, बैंक जलकर खाक

Fri, 16 Jun 2023 11:18 PM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Fri, 16 Jun 2023 11:18 PM IST
विज्ञापन
Fire orgy: Innocent killed, bank burnt to ashes
- मासूम भाई को बचाने में बहन भी झुलसकर हुई घायल
विज्ञापन

- कैसरगंज में निजी बैंक में आग से हाईवे पर बाधित रहा आवागमन
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। भीषण गर्मी के बीच चल रही तेज हवाओं के कारण जिले में आग का तांडव थमने का नाम नहीं ले रहा है। शुक्रवार को महसी के नेवादा गांव व कैसरगंज इलाके में दो अलग-अलग अग्निकांड हुए। इसमें पहले हादसे में एक मासूम बच्चे की जान जाने के साथ ही एक बच्ची गंभीर झुलस गई। जबकि दूसरे हादसे में एक निजी बैंक शाखा में रखे कंप्यूटर, बैंक दस्तावेज, एटीएम मशीन समेत लाखों की कीमत का सामान जलकर खाक हो गया। कैसरगंज में लगी आग के कारण लखनऊ बहराइच हाईवे पर करीब एक घंटे तक आवागमन भी बाधित बना रहा।
आग लगने की पहली घटना शुक्रवार को तहसील महसी क्षेत्र के ग्राम नेवादा निवासी रामकुमार के फूस के बनें मकान में घटी। शुक्रवार को अज्ञात कारणों से लगी आग तेज हवाओं के कारण जल्दी ही विकराल हो गयी। इस दौरान राम कुमार का तीन वर्ष का मासूम पुत्र अतीश कुमार व पांच वर्षीय बेटी पूजा ही घर में मौजूद थे। परिवार के अन्य लोग खेत में काम करने गए थे। पूजा ने मासूम भाई को बचाने का काफी कोशिश की लेकिन आग की लपटों ने उसे भाई के करीब नहीं आने दिया। इससे मासूम की मौके पर ही झुलसकर दर्दनाक मौत हो गई।
विज्ञापन

आग की लपटों ने पूजा को भी झुलसा दिया लेकिन वह किसी तरह आग से बचकर घर से बाहर निकलकर जान बचाने में कामयाब हुई। हादसे की जानकारी के बाद मौके पर पहुंचे परिवार के लोगों व पुलिस ने ग्रामीणों की मदद से काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। आग से घर में रखा हजारों की कीमत का सामान भी जलकर राख हो गया। पुलिस ने गंभीर रूप से झुलसी पूजा को इलाज के लिए अस्पताल पहुंचाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

आग लगने की दूसरी घटना कैसरगंज में बहराइच-लखनऊ मार्ग पर स्थित एचडीएफसी बैंक में हुई। सुबह साढ़े आठ बजे शार्ट सर्किट के कारण लगी आग के बाद बैंक परिसर में धुआं फैलता देख गार्ड ने इसकी जानकारी शाखा प्रबंधक मनोज अग्रवाल को दी। मौके पर पहुंची अग्निशमन की टीम ने बैंक कर्मियों व पुलिस की मदद से करीब दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। इस दौरान बैंक में रखे उपकरण, दस्तावेज व फर्नीचर इत्यादि जलकर खाक हो गए। शाखा प्रबंधक ने बताया कि बैंक में रखा कैश सुरक्षित है। आग से हुए नुकसान का आंकलन किया जा रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed