फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fire caused by gas leak, villagers scorched while extinguishing

गैस में रिसाव से लगी आग, बुझाते समय ग्रामीण झुलसा

Sun, 30 Jan 2022 10:18 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jan 2022 10:18 PM IST
विज्ञापन
Fire caused by gas leak, villagers scorched while extinguishing
बहराइच। बेगमपुर गांव में एक ग्रामीण के घर में गैस रिसाव होने के कारण आग लग गई। जब तक लोग आग पर काबू पाते, तब तक घर का सामान जलकर राख हो गया। आग बुझाते समय एक ग्रामीण भी झुलस गया। आननफानन ग्रामीण को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। अग्निकांड में हजारों की संपत्ति का नुकसान हुआ है।
विज्ञापन

रामगांव थाना क्षेत्र के बेगमपुर गांव निवासी परशुराम (40) की पत्नी रविवार को खाना बनाने जा रही थी। जैसे ही गैस खोलकर माचिस जलाया। वैसे ही आग लग गई। इस पर महिला शोर मचाते हुए बाहर निकली। पति और अन्य ग्रामीणों की मदद से आग को बुझाया गया, लेकिन तब तक अग्निकांड में हजारों की संपत्ति जल गई। साथ ही आग बुझाते समय ग्रामीण परशुराम झुलस गया। उसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। सूचना पाकर थाने की पुलिस पहुंची। पुलिस ने घटनास्थल का मुआयना कर रिपोर्ट भेज दी है। थानाध्यक्ष अरुण कुमार त्रिगुणायक ने बताया कि लेखपाल को बुलाकर नुकसान का आकलन कराकर रिपोर्ट भेजवा दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed