फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   fire broke out while preparing lunch and tea for CM programme in Bahraich injuring three artisans

UP News: सीएम के कार्यक्रम में लंच-चाय बनाते समय लगी आग, तीन कारीगर झुलसे; घटना छिपाने में जुटे रहे अफसर

Sun, 28 Sep 2025 03:49 PM IST
भूपेन्द्र सिंह अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच
अमर उजाला नेटवर्क, बहराइच Published by: भूपेन्द्र सिंह Updated Sun, 28 Sep 2025 03:49 PM IST
सार

बहराइच में सीएम के कार्यक्रम में लंच-चाय बनाते समय सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई। इससे तीन कारीगर झुलस गए। इलाज कराने के बजाय अफसर घटना छिपाने में जुटे रहे। रात को घरवाले उन्हें लेकर सीएचसी पहुंचे। 

विज्ञापन
fire broke out while preparing lunch and tea for CM programme in Bahraich injuring three artisans
आग से झुलसा कारीगर - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी

विस्तार

यूपी के बहराइच में मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ के कार्यक्रम में लंच पैकेट और चाय बना रहे तीन कारीगर शनिवार को आग से झुलस गए। चाय बनाते समय गैस सिलिंडर में लीकेज से आग लग गई। इससे तीनों गंभीर रूप से झुलस गए। चौंकाने वाली बात यह रही कि मौके पर मौजूद अधिकारी और कर्मचारी उन्हें तत्काल इलाज दिलाने के बजाय घटना छिपाने की कोशिश में जुटे रहे।

विज्ञापन


बताया गया कि मुख्यमंत्री के कार्यक्रम में लंच पैकेट और चाय बनाने की जिम्मेदारी सरायअली गांव निवासी सुनील सिंह को मिली थी। सुनील ने यह काम बभनन पुरवा निवासी रामविलास को सौंप दिया। राम विलास ने सगे भाई धर्मेंद्र कुमार, वीरेंद्र कुमार और उनके सहयोगी रामानंद को लंच पैकेट बनाने में लगाया।

विज्ञापन

आग से तीन कारीगर झुलसे

कार्यक्रम स्थल से कुछ दूरी पर एक मकान में शनिवार की दोपहर तक लंच पैकेट तैयार कर दिए गए। करीब 3.00 बजे अधिकारियों ने चाय बनाने के लिए कहा। चाय बनाने के लिए धर्मेंद्र और वीरेंद्र ने नया सिलिंडर लगाया। उसमें वाल्व न होने से गैस सीधे निकलने लगी। इससे अचानक आग लग गई। मौजूद लोगों ने आग पर तो काबू पा लिया। लेकिन, इससे पहले धर्मेंद्र, वीरेंद्र और रामानंद बुरी तरह झुलस गए। 

इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया

जानकारी मिली तो अधिकारियों ने बेहतर इलाज का आश्वासन तो दिया, लेकिन कार्यक्रम खत्म होते ही चुपचाप वहां से निकल गए। कुछ देर में झुलसे हुए तीनों लोगों की हालत बिगड़ने लगी। इसके बाद भी प्रशासन या ठेकेदार ने सुध नहीं ली। देर शाम स्थानीय लोगों की मदद से उन्हें बेलहरी ले जाया गया। वहां प्राथमिक इलाज के नाम पर सिर्फ इंजेक्शन लगाकर घर भेज दिया गया। समय बीतने के साथ तकलीफ बढ़ी तो परिजन उन्हें लेकर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र, फखरपुर पहुंचाया। 

प्रशासन की ओर से किसी ने हाल नहीं जाना

झुलसे हुए कारीगर धर्मेंद्र और वीरेंद्र ने बताया कि हादसे के बाद ठेकेदार मौके से फरार हो गए। किसी ने उनकी मदद नहीं की। गंभीर हालत के बावजूद प्रशासन की ओर से किसी ने हाल नहीं जाना।

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed