फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fire broke out in a thatched house while cooking food, girl burnt to death

Bahraich News: खाना बनाते समय फूस के घर में लगी आग, बालिका की जलकर माैत

Wed, 16 Apr 2025 02:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Wed, 16 Apr 2025 02:16 AM IST
विज्ञापन
Fire broke out in a thatched house while cooking food, girl burnt to death
रिसिया/ मटेरा (बहराइच)। ग्राम पंचायत मल्लापुर में मंगलवार को खाना बनाते समय चूल्हे से निकली चिंगारी से फूस के घर में आग लग गई। आग से घर पूरी तरह जल गया और छह वर्षीय बालिका की जलकर मौत हो गई। यही नहीं एक बछिया भी झुलसकर मर गई।
विज्ञापन


रिसिया क्षेत्र के मल्लापुर निवासी राजू ने बताया कि मंगलवार को वो पत्नी के साथ गेहूं काटने खेत गए थे। उनकी 10 वर्षीय बेटी सबा चूल्हे पर खाना बना रही थी। इस दौरान चूल्हे से निकली चिंगारी से घर में आग लग गई। जब तक आग बुझाई जाती, इसकी चपेट में आने से घर में मौजूद अलसीफा (06) की मौत हो गई। वहीं एक बछिया भी मर गई। उन्होंने बताया कि आग के चलते पूरी गृहस्थी भी राख हो गई। थाना प्रभारी राजनाथ सिंह ने बताया कि टीम के साथ मौके पहुंचे थे। जब तक आग बुझाई जाती अलसीफा की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजवाया है। (संवाद)
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed