{"_id":"67cc9ca4011affdbe20f0d96","slug":"fire-broke-out-in-a-clothes-shop-all-the-goods-burnt-to-ashes-bahraich-news-c-98-1-slko1007-127680-2025-03-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: कपड़े की दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर राख","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: कपड़े की दुकान में लगी आग, सारा सामान जलकर राख
Sun, 09 Mar 2025 01:08 AM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Sun, 09 Mar 2025 01:08 AM IST
विज्ञापन
फखरपुर (बहराइच)। थाना क्षेत्र के वजीरगंज बाजार स्थित कपड़े की दुकान में शुक्रवार की देर रात अज्ञात कारणों से आग लग गई। इससे दुकान में रखा सारा सामान जलकर राख हो गया। करीब दस लाख का नुकसान बताया जा रहा है।
फखरपुर के वजीरगंज बाजार में मेराज अंसारी की कपड़े की दुकान है। शुक्रवार की रात मेराज अपनी दुकान बंद कर घर चले गए थे। इसी दौरान देर रात दुकान में आग लग गई। दुकान से धुआं उठता देख आसपास के लोगों ने सूचना दुकान मालिक को दी। बढ़ती आग को देखते हुए ग्रामीणों ने दुकान का ताला तोड़कर आग बुझाने की कोशिश भी की। मौके पर पहुंचे दुकान मालिक भी ग्रामीणों की मदद से आग बुझाने में जुट गए। काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू तो पाया गया, लेकिन इस दौरान दुकान में रखा सारा कपड़ा व अन्य सामान जलकर राख हो गया। दुकान मालिक मेराज ने बताया कि करीब दस लाख से अधिक का नुकसान हुआ है। अग्निकांड की सूचना राजस्व विभाग को दे दी गई है।