फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fire breaks out in house under suspicious circumstances, woman suffers burn injuries

Bahraich News: संदिग्ध हालात में मकान में लगी आग, महिला झुलसी

Sun, 17 May 2026 01:16 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Sun, 17 May 2026 01:16 AM IST
विज्ञापन
Fire breaks out in house under suspicious circumstances, woman suffers burn injuries
डिकल कॉलेज में भर्ती झुलसी महिला चंदा। - वीडियोग्रैब
बहराइच। दरगाह क्षेत्र के नूरुद्दीन चक गांव में शुक्रवार देर रात संदिग्ध हालात में एक मकान में आग लग गई। उसकी चपेट में आकर एक महिला गंभीर रूप से झुलस गई। उसने अपने सौतेले भाइयों पर आग लगाने का आरोप लगाया है। गंभीर हालत में उसे लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया गया।
विज्ञापन



नूरुद्दीन चक गांव निवासी राजीव (41) पत्नी चंदा (38) के साथ शुक्रवार रात घर में सो रहे थे। रात करीब तीन बजे अचानक घर से लपटें उठने लगीं। इस पर चंदा ने पति को जगाया और दोनों आग बुझाने का प्रयास करने लगे। उसी दौरान चंदा लपटों से घिर गई।
विज्ञापन



जान बचाने के लिए चंदा बाहर भागीं और वहां से गुजर रहे एक बाइक सवार से मदद मांगी। बाइक सवार ने तत्काल पुलिस को सूचना दी। थाना दरगाह प्रभारी रामाज्ञा सिंह अग्निशमन दस्ते के साथ मौके पर पहुंचे। दस्ते ने काफी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया।
विज्ञापन
विज्ञापन



गंभीर रूप से झुलसीं चंदा को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने उन्हें शनिवार भोर लखनऊ मेडिकल कॉलेज रेफर कर दिया। जिला अस्पताल में पुलिस को दिए गए बयान में चंदा ने अपने तीन सौतेले भाइयों पर मकान में आग लगाने और उन्हें जलाने का आरोप लगाया है।


पति की तहरीर पर पुलिस ने प्राथमिकी दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। बताया जा रहा है कि चंदा का अपने सौतेले भाइयों से मकान को लेकर पांच वर्षों से विवाद चल रहा है। कुछ माह पहले भी उन्होंने अपने भाइयों के खिलाफ मारपीट समेत अन्य धाराओं में प्राथमिकी दर्ज कराई थी।




------------
10 मिनट 49 सेंकेंड का सीसीटीवी फुटेज आया सामने
राजीव के घर में लगी आग के पहले और बाद का लगभग 10 मिनट 49 सेकेंड का वीडियो सामने आया है। उसमें आग लगने से पूर्व चार लोग घर के अंदर बार-बार आते जाते दिख रहे हैं। इसके ठीक दस मिनट बाद लपटों से घिरी एक महिला दौड़ती हुई बाहर आती दिखती है, वह मदद मांगती दिख रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed