{"_id":"6ab56a5e085aaefbbf0d6f76","slug":"fire-breaks-out-at-market-fruit-and-vegetables-worth-lakhs-destroyed-bahraich-news-c-98-1-bhr1029-157372-2026-09-24","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: मंडी में लगी आग, लाखों के फल व सब्जियां जलीं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: मंडी में लगी आग, लाखों के फल व सब्जियां जलीं
विज्ञापन
नानपारा के फलमंडी में लगी आग के बाद जली सब्जियां व सामान।
नानपारा। फल व सब्जी मंडी में बुधवार रात आग लग गई। इससे व्यापारियों की दुकानों में रखी सब्जियां व फल जलकर नष्ट हो गए। आग की चपेट में आने से एक व्यापारी का ट्रैक्टर भी जल गया। अग्निशमनकर्मियों ने घटनास्थल पर पहुंचकर कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया।
मंडी के समीप रहने वाले लोगों ने बुधवार देर रात लगभग एक बजे कुछ दुकानों से धुंआ उठता देखा। उन्होंने इसकी सूचना दुकान मालिकों को दी। जब तक दुकान मालिक वहां पहुंचते तब तक आग की लपटें विकराल रूप धारण कर दो दुकानों को अपनी चपेट में ले चुकी थीं।
सूचना पर पहुंचे अग्निशमनकर्मियों ने कड़ी मशक्कत कर आग पर काबू पाया। मोहल्ला तोपखाना निवासी व्यवसाई मो. रईस ने बताया कि आग की चपेट में आने से उनकी दुकान में रखे लगभग 12 लाख रुपये के फल जलकर नष्ट हो गए।
विज्ञापन
इसके साथ ही उनके भाई साबिर द्वारा 45 दिनों पूर्व खरीदा गया ट्रैक्टर भी जलकर नष्ट हो गया। मोहल्ला कबड़ियन टोला निवासी जुनैद फरहान ने बताया कि उनकी दुकान में रखा लगभग चार लाख रुपये का आलू भी जलकर नष्ट हो गया। नानपारा उद्योग व्यापार मंडल के अध्यक्ष सुहेल अहमद ने व्यापारियों से मिलकर उनके नुकसान की जानकारी ली। एसडीएम नानपारा प्रकाश सिंह ने बकाया कि संबंधित क्षेत्र के लेखपाल को भेजकर क्षति का आकलन कराया गया है। दुकानें मंडी परिसर में स्थित थीं। नियमावली के अनुसार सहायता प्रदान की जाएगी।