फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fight over money transaction, son dies, case filed against father

Bahraich News: पैसे के लेनदेन में मारपीट, पुत्र की मौत, पिता पर केस

Tue, 08 Jul 2025 12:49 AM IST
लखनऊ ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच Updated Tue, 08 Jul 2025 12:49 AM IST
विज्ञापन
Fight over money transaction, son dies, case filed against father
आरोपी पिता गंगाराम।
रिसिया (बहराइच)। रिसिया क्षेत्र में शराब के नशे में धुत बेटे ने पैसों के लिए लाठी से पिता पर हमला कर दिया। बचाव में पिता ने भी लाठी चला दी। हमले में लाठी बेटे के सिर पर लग गई और उसकी मौके पर ही मौत हो गई। मृतक की मां ने थाने में तहरीर देकर अपने पति के खिलाफ केस दर्ज करवाया है। पुलिस जांच में जुटी है।
विज्ञापन


रिसिया क्षेत्र की ग्राम पंचायत फुलवरिया निवासी नरेश (35) गांव से 500 मीटर दूर खेत में घर बनाकर परिवार से अलग रहता था। रविवार को उसने जमकर शराब पी और नशे की हालत में लाठी लेकर गांव स्थित पिता गंगाराम के घर पहुंचा। वहां उसने रुपयों की मांग की। मना करने पर वह पिता को गालियां देने लगा। नरेश को गाली-गलौज करता देख उसकी मां केसराना ने घर का दरवाजा बंद कर लिया। नशे में धुत नरेश नहीं माना और दीवार फांदकर घर में दाखिल हो गया। इस दौरान उसने पिता गंगाराम पर लाठी से हमला कर दिया। गंगाराम ने भी बचाव में नरेश पर हमला किया। जवाबी हमले में गंगाराम की लाठी नरेश के सिर पर लग गई और वह गंभीर रूप से घायल होकर जमीन पर गिर गया। पिता ने इलाज के लिए वाहन की व्यवस्था करनी शुरू की, लेकिन इस दौरान नरेश ने दम तोड़ दिया।
विज्ञापन

मारपीट में मौत की सूचना पर थाना प्रभारी मदन लाल टीम के साथ मौके पर पहुंचे और जांच के बाद शव का पंचनामा भर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।


मां ने अपने पति पर दर्ज करवाया केस
नरेश की मां केसराना ने अपने पति गंगाराम के खिलाफ रिसिया थाने में तहरीर दी है। पुलिस ने केसराना की तहरीर पर उनके पति गंगाराम पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन


नरेश से परेशान होकर बड़ा भाई भाग गया मुंबई
ग्रामीणों ने बताया कि नरेश शराब पीने के बाद जमकर उत्पात मचाता था। साथ ही परिजनों के साथ मारपीट भी करता था। बीते दिनों वह अक्सर अपने बड़े भाई राजू के साथ मारपीट व गाली-गलौज करता था। इससे तंग आकर बड़ा भाई राजू मुंबई भाग गया और अब वहीं रहता है।


वर्जन:::
मृतक की मां केसराना की तहरीर पर गैर इरादतन हत्या का मुकदमा दर्ज कर शव पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। नरेश के नशे के आदी होने की जानकारी मिली है। विवेचना शुरू कर दी है, तथ्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी। -मदनलाल गौतम, थाना प्रभारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed