{"_id":"665771a7bd9b089826040699","slug":"fight-over-drinking-water-from-water-cooler-video-goes-viral-bahraich-news-c-98-1-bhr1002-114553-2024-05-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Bahraich News: वाटर कूलर में पानी पीने को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Bahraich News: वाटर कूलर में पानी पीने को लेकर मारपीट, वीडियो वायरल
Wed, 29 May 2024 11:49 PM IST
लखनऊ ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
संवाद न्यूज एजेंसी, बहराइच
Updated Wed, 29 May 2024 11:49 PM IST
विज्ञापन
- कोतवाली नगर के आजाद इंटर काॅलेज के पास की घटना
- मारपीट में किशोर, उसके पिता और भाई घायल
संवाद न्यूज एजेंसी
बहराइच। शहर कोतवाली के आजाद इंटर कॉलेज के पास बुधवार को वाटर कूलर में पानी पीने को लेकर विवाद हो गया। कुछ लोगों ने किशोर को जमकर मारापीटा, जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। मारपीट के मामले में पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर ली है। हालांकि, अमर उजाला वायरल वीडियो की पुष्टि नहीं करता है।
वशीरगंज मोहल्ला निवासी अनुज (14) बुधवार को आजाद इंटर कालेज के पास लगे वाटर कूलर से पानी पी रहा था। इसी दौरान देहात कोतवाली हटीला निवासी मोहम्मद समीर (20) ने उसे पानी पीने से मना किया। कहासुनी के बाद दोनों में मारपीट हो गई। समीर ने फोन करके अपने साथियों को बुला लिया। जिन्होंने अनुज को जमकर मारापीटा। बीचबचाव करने आए अनुज के पिता गिरधारी लाल यादव (44), भाई सुमित (22) के साथ भी मारपीट की गई। तीनों घायलों का उपचार मेडिकल कालेज में चल रहा है। वहीं, दोनों पक्षों ने पुलिस को तहरीर दे दी है। प्रभारी निरीक्षक मनोज पांडेय ने बताया कि दोनों पक्षों की तहरीर पर चार लोगों के खिलाफ नामजद व अन्य अज्ञात पर केस दर्ज किया गया है। आरोपियों की तलाश की जा रही है।