{"_id":"5e5004378ebc3ef3b13b683f","slug":"fight-on-two-sides-ten-people-injured-bahraich-news-lko5098234141","type":"story","status":"publish","title_hn":"दो पक्षों में मारपीट, दस लोग घायल","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
दो पक्षों में मारपीट, दस लोग घायल
विज्ञापन
जरवल (बहराइच)। बसहिया जगत गांव में रंजिश व पैसे के लेन-देन को लेकर दो पक्षों के लोग आमने-सामने आ गए। लाठी, डंडों और धारदार हथियारों से लैस दोनों पक्षों के बीच जमकर मारपीट हुई। इस दौरान दोनों पक्ष के 10 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। दो घायलों की हालत गंभीर होने पर उन्हें सीएचसी से मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर किया गया है। पुलिस ने केस दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
जरवल रोड थाना अंतर्गत ग्राम पंचायत बहहिया जगत निवासी दीपक सिंह और वीरेंद्र सिंह के बीच पुरानी रंजिश चल रही है। पैसे के लेनदेन का भी विवाद है। दोनों लोगों के बीच शुक्रवार की सुबह कहासुनी हो रही थी। इसी दौरान दोनों पक्षों में लाठी, डंडे और और धारदार हथियारों से मारपीट होने लगी। इससे एक पक्ष के दीपक सिंह, राम सिंह, संदीप सिंह, शिवम सिंह, दिनेश सिंह, हृयांश सिंह और दूसरे पक्ष के लवकुश, वीरेंद्र सिंह, सौरभ, मेराज अहमद गंभीर रूप से घायल हो गए।
सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र मुस्तफाबाद में भर्ती कराया गया। यहां हालत गंभीर होने पर दिनेश सिंह और सौरभ को मेडिकल कॉलेज बहराइच रेफर कर दिया गया। प्रभारी निरीक्षक बृजेंद्र पटेल ने बताया कि दीपक की ओर से दी तहरीर में चार और वीरेंद्र सिंह की ओर से छह लोगों को नामजद किया गया है। मुकदमा दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है।