फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fever on the rise; crowds of patients at the medical college.

Bahraich News: सता रहा बुखार, मेडिकल कॉलेज में मरीजों की भीड़

Mon, 21 Sep 2026 11:47 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 21 Sep 2026 11:47 PM IST
विज्ञापन
Fever on the rise; crowds of patients at the medical college.
बहराइच मेडिकल कॉलेज में परचा काउंटर पर लगी लाइन।
बहराइच। मौसम में बदलाव के साथ मेडिकल कॉलेज में मरीजों की संख्या तेजी से बढ़ गई है। सोमवार को दोपहर 12 बजे तक चिकित्सकों ने करीब 1950 मरीजों का इलाज किया। इसके बाद भी मरीजों के आने का सिलसिला जारी रहा। सुबह से ही परचा काउंटर पर लंबी कतार लगी रही।
विज्ञापन

ओपीडी और पैथोलॉजी में भी मरीजों की भीड़ से काफी दबाव रहा। जांच कराने के लिए भी लोगों को अपनी बारी का इंतजार करना पड़ा। मौसम परिवर्तन के चलते बुखार के मरीजों की संख्या अधिक रही। मेडिसिन, ईएनटी, नेत्र, हड्डी रोग और चर्म रोग विभाग में भी मरीजों की भीड़ रही। चिकित्सकों के कक्ष के बाहर और बरामदों में मरीज और तीमारदार बैठे नजर आए।
विज्ञापन

बाल रोग विभाग में 220 से अधिक बच्चे इलाज के लिए पहुंचे। इनमें गंभीर हालत वाले कई बच्चों को चिकित्सकों ने भर्ती कर लिया। अस्पताल के जनरल वार्ड में 33 और पीआईसीयू में 28 मरीजों का इलाज चल रहा है। इनमें बुखार, उल्टी-दस्त और त्वचा संबंधी बीमारी के मरीज अधिक हैं। सीएमएस डॉ. एसके वर्मा ने बताया कि मौसम बदलने से मरीजों की संख्या बढ़ी है। उन्होंने लोगों से खान-पान का ध्यान रखने और स्वास्थ्य को लेकर सावधानी बरतने की अपील की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed