फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   festival started on Ghazi's Dargah

गाजी की दरगाह पर मेला शुरू

Thu, 26 May 2016 10:00 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो/ बहराइच
अमर उजाला ब्यूरो/ बहराइच Updated Thu, 26 May 2016 10:00 PM IST
विज्ञापन
festival started on Ghazi's Dargah
उमड़े जायरीन - फोटो : अमर उजाला
सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर जेठ मेले की शुरुआत गुरुवार को फजिर की नमाज के साथ हुई। जियारत के लिए मजार शरीफ का मुख्य फाटक खोल दिया गया है। इससे मजार शरीफ पर हाजिरी लगाने के लिए जायरीन उमड़ पड़े हैं।
विज्ञापन


अकीदतमंदों ने जंजीरी गेट चूमकर गाजी की मजार पर हाजिरी लगाई। चादर और निशान पेशकर सुख समृद्धि की कामना की। सैयद सालार मसऊद गाजी की दरगाह पर लगने वाला जेठ मेला एक माह तक चलता है।
विज्ञापन


गुरुवार को मौलाना अरशदुल कादरी की अगुवाई में खदिम, खुद्दाम, प्रबंध समिति के पदाधिकारी और इंतजामिया कमेटी के सदस्यों ने अकीदत के साथ दरगाह की मस्जिद में फजिर की नमाज अदा की। फिर कुरानख्वानी हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन


इसके बाद सभी ने शांति बरकरार रखने, मेले में आने वाले जायरीनों को सिफा मिलने की दुआ की। इसके बाद मजार शरीफ का फाटक खोला गया। फाटक खुलते ही जायरीनों का रेला गाजी की शान में कसीदे पढ़ते हुए जंजीरी गेट चूमते हुए नाल दरवाजा होकर मजार शरीफ पर पहुंचा।

मजार शरीफ पर सुबह शुरू हुआ चादर पोशी का सिलसिला पूरे दिन चला। दरगाह प्रबंध समिति के अध्यक्ष शमशाद अहमद ने बताया कि मेले की औपचारिक शुरुआत कर दी गई है। लगभग चार लाख जायरीन मेले में पहुंच चुके हैं।


इसके अलावा विभिन्न जनपदों से जायरीनों के दरगाह शरीफ पहुंचने का सिलसिला जारी है। उन्होंने कहा कि अब तक गोरखपुर, देवरिया, सिद्धार्थनगर, आजमगढ़, बस्ती, बिहार, दिल्ली, बाराबंकी, लखनऊ, नेपाल, मुंबई, राजस्थान व हरियाणा के जायरीन पहुंच चुके हैं।
 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed