फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Bahraich News ›   Fertilizer crisis at cooperatives; farmers in distress.

Bahraich News: समितियों पर खाद का संकट, किसान बेहाल

Mon, 27 Jul 2026 11:33 PM IST
Lucknow Bureau लखनऊ ब्यूरो
Updated Mon, 27 Jul 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
Fertilizer crisis at cooperatives; farmers in distress.
समस्याएं बताते किसान।
शिवपुर। खरीफ सीजन के बीच खाद की किल्लत से किसान परेशान हैं। तहसील नानपारा की कई सहकारी समितियों पर खाद उपलब्ध न होने से किसान एक समिति से दूसरी समिति तक भटकने को मजबूर हैं। सोमवार सुबह नानपारा-शिवपुर मार्ग स्थित इफ्को समिति पर टोकन लेने के लिए किसानों की लंबी कतारें लगी रहीं। दूरदराज गांवों से पहुंचे कई किसानों को घंटों इंतजार के बाद भी खाद नहीं मिल सकी।
विज्ञापन


दीवान मटेरा के सेमरिया निवासी नसीब अली ने बताया कि सुबह से लाइन में लगे हैं, लेकिन टोकन नहीं मिल पाया। उन्होंने बताया गांव की समिति पर खाद खत्म होने की बात कहकर लौटा दिया गया। चहलार निवासी शहजाद अली ने बताया कि पिपरी माफी समिति पर खाद आने के बावजूद कुछ ही देर में खत्म होने की बात कह दी जाती है। अंबरपुर निवासी बीपत ने बताया कि शिवपुर ब्लॉक की समिति पर इस सीजन खाद नहीं मिलने से उन्हें कई किलोमीटर दूर नानपारा आना पड़ रहा है।
विज्ञापन


इफ्को समिति नानपारा के सचिव शैलेश पांडे ने बताया कि यहां दूर-दूर से किसान खाद लेने पहुंच रहे हैं। इससे प्रतीत होता है कि आसपास की कुछ समितियों पर खाद उपलब्ध नहीं हो पा रही है। वहीं जिला कृषि अधिकारी डॉ. सूबेदार सिंह ने कहा कि सभी समितियों को पर्याप्त मात्रा में खाद भेजी जा रही है। यदि कहीं किसानों को खाद नहीं मिल रही है तो इसकी जांच कराई जाएगी। उन्होंने कहा कि परिवहन संबंधी कारणों से एक-दो दिन की देरी हो सकती है, लेकिन जिले में खाद की आपूर्ति लगातार जारी है।

समस्याएं बताते किसान।

समस्याएं बताते किसान।

समस्याएं बताते किसान।

समस्याएं बताते किसान।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed